शख्‍स ने क्रिसमस पर आवारा कुत्तों के लिए की शानदार नॉनवेज पॉर्टी, गिफ्ट किए खिलौने, देखें प्‍यारा Video

थाइलैंड के एक शख्‍स ने स्‍ट्रीट डॉग्स के लिए पहले घंटो खड़े होकर लजीज पकवान बनाए उसके बाद उनकी दावत की। कुत्‍ते को खेलने के लिए खिलौने भी गिफ्ट किए। वीडियो जमकर वायरल हे रहा है ।

Christmas party for street dogs

क्रिसमस पर हर कोई जमकर पार्टियां करते हैं। कोई इस मौके पर लॉग ट्रिप का प्‍लान बनाते हैं तो कुछ लोग होटलों में दोस्‍तों के साथ ग्रेंड पार्टी करते हैं। वहीं एक शख्‍स ने बेजुबान जानवरों को इस मौके पर दावत दी जिसके बाद उसका इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो गया और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस डॉग लवर शख्‍स ने क्रिसमस पर ना केवल स्‍ट्रीट डाग्स को लजीज मांसाहारी भोजन परोसा बल्कि हर कुत्ते को खेलने के लिए खिलौले भी गिफ्ट किए।

थाईलैंड डॉग लवर ने स्‍ट्रीट डॉग्स को दी शानदार दावत

थाईलैंड डॉग लवर ने स्‍ट्रीट डॉग्स को दी शानदार दावत

थाईलैंड के रहने वाले एक शख्‍स ने स्ट्रीट डॉग्स के साथ क्रिसमस मनाने का फैसला किया, और वह जानवरों के लिए जो करता है वह आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। क्‍योंकि इस बकायदा केचअप और अन्‍य स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों से भरी प्‍लेट स्‍ट्रीट डॉग्स को परोसी और कुत्‍तों ने जमकर दावत उड़ाई।

दावत खिलाने के बाद खिलौने भी किए गिफ्ट

दावत खिलाने के बाद खिलौने भी किए गिफ्ट


@niall.harbison द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में आप उन्हें स्ट्रीट डॉग्स को शाही दावत खाते देते देख सकते हैं। इतना ही नहीं ये शख्स कुत्तों के लिए खिलौने भी उठाकर उन्हें देते हुए भी नजर आ रहा है। स्‍ट्रीट डॉग्स को खिलौने भी खूब पसंद आए क्‍योंकि वो दांत में पकड़कर खिलौनों से खेलते नजर आए।

स्‍ट्रीट डॉग्स के लिए खुद जल्‍दी उठकर बनाया खाना

स्‍ट्रीट डॉग्स के लिए खुद जल्‍दी उठकर बनाया खाना

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा "दुनिया भर के स्ट्रीट डॉग्स का जीवन कठिन होता है। लेकिन थाईलैंड में आज यहां 100 से अधिक संख्‍या में स्‍ट्रीट डॉ्ग्स का दिन बेहतरीन रहा। मैं सुबह 4.30 बजे उनके जीवन का बेहतरीन भोजन पकाने के लिए उठा था और उन्‍हें खाना खिलाकर खुश हूं। उन्‍होंने कहा मैंने सारे खिलौने सहेज कर रखे थे जो आज इन्‍हें दे दिया। उन्‍होंने कहा अधिकांश कुत्तों ने अपने जीवन में कभी कोई खिलौना नहीं देखा है।"

सख्‍स की दयालुता और समझ की हो रही तारीफ

ये वीडियो एक दिन पहले ही शेयर किया गया था. अपलोड किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 30,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसमें कई दिलकश कमेंट्स भी आए हैं। इंस्टाग्राम एक व्यक्ति ने कहा आपकी दयालुता और समझ के लिए धन्यवाद। एक दूसरे यूजन ने लिखा शानदार दिन उनके लिए! आप हीरो हैं! तीसरे व्यक्ति ने कहा "यह आश्चर्यजनक था! इन कुत्‍तों के साथ इतने उदार होने के लिए धन्यवाद।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+