8 साल बाद लौटा गायब शख्स, कहा- मां ने घर में कर रखा था कैद, ड्रग्स देकर बनाती थी संबंध
अमेरिका के टेक्सास में एक 25 वर्षीय युवक लापता होने के आठ साल बाद जिंदा पाया गया है। युवक का नाम रूडी फेरियास है। वह 17 साल की उम्र में घर के बाहर से लापता हो गया था।
अब 8 साल बाद खुलासा हुआ है कि रूडी कभी लापता हुआ ही नहीं था, बल्कि उसकी मां ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान मां ने अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण भी किया।

इससे पहले रूडी के परिवार के सदस्यों ने कहा कि था कि रूडी फेरियास अवसाद से जूझ रहा था। वर्षों पहले एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में अपने भाई को खोने के बाद उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी।
रूडी फरियास की मां ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा 2015 में 17 साल की उम्र में अपने दो कुत्तों को घुमाते समय गायब हो गया था।
टेक्सास पुलिस ने खुलासा किया है कि रूडी घर से सच में गायब हो गया था लेकिन वह 2 दिन बाद ही वापस लौट आया। इसके बाद रूडी की मां ने उसे धमकी देते हुए घर में कैद कर दिया। इसके बाद रूडी की मां ने उसे 8 सालों तक घर में कैद करके रखा।
पुलिस ने कहा कि सच्चाई यही है कि वह कभी इतने लंबे अर्से तक लापता हुआ ही नहीं था। वह अपनी मां के साथ घर में था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक एक्टिविस्ट क्वानेल एक्स को रूडी एक चर्च के बाहर अजीब हालत में मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वह थका हुआ लग रहा था।
एक प्रेस कॉन्फेरेंस में एक्टिविस्ट ने बताया कि रूडी ने ही उन्हें बताया कि वह घर से भाग गया था, लेकिन दो दिन बाद जब वह अपने घर वापस आया तो उसकी मां ने उसे धमकी दी कि अगर उसने कुछ भी पुलिस को बताया तो वे मुश्किल में पड़ जाएंगे।
एक्टिविस्ट ने बताया कि रूडी को उसकी मां ड्रग्स देती थी और उसके साथ संबंध बनाती थी। एक्टिविस्ट क्वानेल ने कहा कि मैंने उससे पूछा कि वह क्यों भाग गया तो उसने कहा कि वह गुलाम की तरह जिंदगी जीने से थक चुका है और अब वह खुलकर जिंदगी जीना चाहता है।
रूडी फरियास ने कहा कि वह घर में सभी काम करता था जो उसे करने चाहिए थे। लेकिन उसे उसकी मां के द्वारा अपने साथ शारिरिक संबंध बनाना अच्छा नहीं लगता था। उसकी मां इसके लिए लगातार दबाव बनाया करती थी।
पीड़ित ने बताया कि यह सब उसे पसंद नहीं था, इसलिए कभी-कभी वह बिस्तर के नीचे छिप जाता था, लेकिन उसकी मां उसे ढूंढ़ लेती थी और उसके साथ जबरदस्ती किया करती थी। कभी-कभी तो वह उसे ड्रग्स दे देती और उसके साथ संबंध बनाती थी।
लेफ्टिनेंट क्रिस्टोफर ज़मोरा ने सीएनएन से कहा कि वे लंबे समय तक रूडी की तलाश में लगे रहे लेकिन उसकी मां थी जिसने पुलिस को इतने लंबे वक्त तक गुमराह किए रखा। जमोरा ने कहा, "उसकी मां इस बात पर अड़ी रहकर पुलिस को धोखा देती रहीं कि रूडी अभी भी लापता है।"
जमोरा ने कहा कि सच कहें तो हमें शुरू से शक था कि कही न कही कुछ गड़बड़ है लेकिन हम ये अंदाजा नहीं लगा सके कि असली गुनहगार उसकी मां ही हो सकती है। जमोरा ने कहा कि कई लोगों ने रूडी को देखा भी था, लेकिन उस औरत का कहना था कि वो रूडी नहीं, बल्कि उसका भतीजा है।
फिलहाल न्यू यॉर्क पुलिस के लेफ्टिनेंट जमोरा ने कहा कि जब तक जिला अर्टानी अपनी जांच पूरी नहीं कर लेते तब तक हम कोई भी कदम नहीं उठाएंगे। जमोरा फिलहाल अपनी मां के साथ ही रह रहा है। पुलिस ने कहा कि जमोरा की ये इच्छा थी कि वह अपने घर में अपनी मां के साथ ही रहेगा। वह 25 साल का है और अपने फैसले ले सकता है इसलिए हमने उसे उसके हाल पर छोड़ना ठीक समझा।












Click it and Unblock the Notifications