टेस्ला फैक्ट्री में इंजीनियर पर रोबोट का हमला, पीठ और बांह पर किए घातक वार, 2 साल से छुपा रही थी कंपनी
Tesla Employee Attacked: टेस्ला की टेक्सास स्थित फैक्ट्री में इंसान पर रोबोट के हमले की बात सामने आई है। द इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि ये हादसा 2 साल पहले हुआ था। कंपनी इसे 2 सालों से दबाए रखी थी लेकिन आखिरकार अब इसका खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 10 नवंबर, 2021 को फैक्ट्री के उस हिस्से में हुई थी, जहां वाहन की चेसिस को असेंबल किया जाता है। रोबोट ने टेस्ला इंजीनियर पर तब हमला किया, जब वह पास के अन्य रोबोटों के लिए सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग कर रहा था।

प्रोग्रामिंग के दौरान इंजीनियर ने मेंटेनेंस के लिए रखे दो रोबोट को बंद कर दिया था, लेकिन गलती से एक रोबोट को वह बंद नहीं कर पाया था। इसी दौरान रोबोट ने उस पर हमला कर दिया। उस रोबोट ने इंजीनियर को पटक दिया और अपने पंजे इंजीनियर की पीठ और बांह में घुसा दिए।
इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य स्टाफ ने इमरजेंसी स्टॉप का बटन दबा दिया जिससे पीड़ित की जान बच पाई। इस घटना की रिपोर्ट ट्रेविस काउंटी के अधिकारियों और स्वास्थ्य एजेंसियों को दी गई। अब इसकी एक कॉपी बाहर आ गई है। इसके मुताबिक, इंजीनियर के बाएं हाथ पर खुले हुए घाव थे, जो कि किसी चीज से कटने के थे।
हमला करने वाले रोबोट को एल्यूमीनियम कार के हिस्सों को पकड़ने और ट्रांसफर करने के लिए डिजाइन किया गया था। कंपनी ने ट्रैविस काउंटी और फेडरल रेगुलेटर को सौंपी एक चोट रिपोर्ट में इंजीनियर की चोटों को 'रोबोट' के कारण हुई 'चोट, कटे, खुले घाव' के रूप में डिस्क्राइब किया गया है।
इस घटना में इंजीनियर के बाएं हाथ में घाव हो गया था। हालांकि कंपनी का कहना था कि चोट इतनी गंभीर नहीं थी कि कर्मचारी को काम से छुट्टी लेनी पड़े। टेस्ला की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी दुर्घटना की सूचना नहीं दी गई।
रिपोर्ट से यह भी पता चला कि टेस्ला नियमित रूप से निर्माण, रखरखाव और संचालन में कटौती करता है जिससे कर्मचारियों को जोखिम होता है। कर्मचारियों ने द इन्फॉर्मेशन को यहां तक बताया कि प्रबंधन की त्वरित उत्पादन की मांग के कारण टेक्सास विनिर्माण संयंत्र में सुरक्षा चूक हुई है।












Click it and Unblock the Notifications