पुतिन ने कहा भारत में आतंकवाद की समस्या काल्पनिक नहीं, मोदी बोले 9/11 के बाद समझा गया दर्द
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने भारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर बड़ा और अहम बयान दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भारत में आतंकवाद काल्पनिक नहीं हैं बल्कि यह वास्तविक है। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत आतंकवाद की वजह से गंभीर समस्या का सामना करने को मजबूर है।

आपस में जोड़ता है आतंकवाद
राष्ट्रपति पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में थे और यहां पर ही उन्होंने यह बात कही। जिस समय पुतिन ने यह बात कहीं, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पर मौजूद थे। पुतिन ने कहा, 'आतंकवाद हम सभी को आपस में जोड़ता है। हमें समझना होगा कि क्या हो रहा है और यह हमें कहां लेकर जाएगा। हमें आतंकवाद के खतरे को लेकर जागरुक होना पड़ेगा।'

पीएम मोदी ने अंतराष्ट्रीय समुदाय से की अपील
पीएम मोदी ने भी अंतराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह आतंकियों की फंडिंग, हथियारों और कम्यूनिकेशन के उन सभी माध्यमों को ब्लॉक करे जिनका प्रयोग आतंकी करते हैं। पीएम मोदी ने इस बात का भी अफसोस जताया कि यूनाइटेड नेशंस में पिछले 40 वर्षों से एक प्रस्ताव अटका पड़ा है जो आतंकवाद और उन लोगों के परिभाषित करता है जो आतंकवादियों की मदद करते हैं।

गुड टेररिज्म और बैड टेररिज्म की बहस से बाहर निकलो
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादी हथियार नहीं बनाते हैं लेकिन कुछ देश उन्हें हथियार सप्लाई करते हैं। आतंकवादी करेंसी भी प्रिंट नहीं करते हैं लेकिन कुछ देश उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए मदद करते हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'अब हमें गुड टेररिज्म और बैड टेररिज्म और मेरा आतंकी, तुम्हारा आतंकी की बहस से बाहर निकलना होगा।

9/11 के बाद समझा भारत का दर्द
यह मुद्दा मानवता से जुड़ा हुआ है और हम इसी तरह से आतंकवाद का मुकाबला कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा भारत पिछले 40 वर्षों से सीमा पार से आ रही आतंकवाद की समस्या से जूझने को मजबूर है। कई मासूम नागरिकों को आतंकवाद की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। 9/11 के बाद दुनिया जागी और दुनिया ने समझा कि आतंकवादी कितनी गहरी चोट पहुंचा सकते हैं और कितना बड़ा तूफान ला सकते हैं।

पुतिन ने किया भारत का समर्थन
इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन ने पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कहा था कि रूस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के हर कदम का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा था कि भारत, रूस का काफी करीबी दोस्त है और वह न सिर्फ भारत की समस्याओं को समझते हैं बल्कि भारत का समर्थन भी करते हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications