काबुल में होटल पर बंदूक़धारियों ने हमला किया
BBC
Breaking News
अफ़गानिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि राजधानी काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में कम से कम चार बंदूकधारियों ने हमला किया है.
अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश का कहना है कि विशेष सुरक्षा दस्ते बंदूक़धारियों से निपट रहे हैं.
समाचार एजेंसी एएफपी ने अफ़ग़ान ख़ुफ़िया एजेंसी के एक अधिकारी के हवाले से ख़बर दी है कि बंदूक़धारी 'मेहमानों पर गोली चला रहे थे.'
नजीब दानिश के मुताबिक, ये हमला स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे के आसपास हुआ. हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में फ़ौरी तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.












Click it and Unblock the Notifications