'बांग्लादेश में 2 लाख महिलाओं से पाकिस्तानियों ने किया था रेप', रूसी सैनिकों की बेरहमी से कांपी तसलीमा नसरीन
संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने दावा किया है, कि यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार करने के लिए रूसी सैनिकों को वियाग्रा की आपूर्ति की जाती है और इस सनसनीखेज आरोप ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है।
Taslima Nasrin on Ukraine women: प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तसलीमा नसरीन यूक्रेन में रूसी सैनिकों की क्रूरता से कांप गई हैं। रूसी सैनिकों ने जिस तरह से यूक्रेनी महिलाओं से रेप किया है, वो जानकर तसलीना नसरीन को पाकिस्तानी सैनिकों की बेरहमी याद आ गई है। तसलीमा नसरीन ने रविवार को बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को फिर से उठाया है, जब संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया, कि रूसी सैनिकों को यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार करने और "अमानवीय बनाने के लिए उन्हें वियाग्रा की आपूर्ति की जा रही है।"

यूक्रेन में रूसियों की बर्बरता
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने दावा किया है, कि यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार करने के लिए रूसी सैनिकों को वियाग्रा की आपूर्ति की जाती है और इस सनसनीखेज आरोप ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। इससे पहले भी रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी महिलाओं से रेप करने के आरोप लग चुके हैं, हालांकि रूस ने इन आरोपों को नकार दिया है। यूक्रेन संघर्ष में यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, यह एक "जानबूझकर की गई रणनीति" है और रूसी "सैन्य रणनीति" का हिस्सा है। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "जब महिलाओं को कई-कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा जाता है और बलात्कार किया जाता है, जब आप छोटे लड़कों और पुरुषों का बलात्कार करना शुरू करते हैं, जब आप जननांगों को हमला करते हैं और कईयों के साथ करते हैं, जब आप महिलाओं को वियाग्रा से लैस रूसी सैनिकों के बारे में गवाही देते हुए सुनते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से साबित होता है, कि यह पैटर्न एक सैन्य रणनीति का हिस्सा है।"

तसलीमा नसरीन को याद आए बुरे दिन
यूक्रेन की कहानी सुनकर बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तसलीना को अपने देश की याद आ गई है, जिसे पाकिस्तानियों ने 1971 से पहले नर्क बना दिया था और लाखों बांग्लादेशी महिलाओं से रेप किया था और हजारों महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था। यूक्रेन में रूसी सैनिकों को वियाग्रा की आपूर्ति और महिलाओं से बलात्कार के पैटर्न पर बोलते हुए तसलीमा नसरीन ने कहा कि, "रूस अपने सैनिकों को यूक्रेनियन से बलात्कार करने के लिए वियाग्रा दे रहा है और ये रूसी 'सैन्य रणनीति' का हिस्सा है"! उन्होंने कहा कि, 'पीड़ितों को अमानवीय बनाने के लिए जानबूझकर रणनीति है!' रूसी सेना ने वियाग्रा के साथ अब तक 100 यूक्रेनियनों के साथ बलात्कार और यौन हमला किया है, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने 1971 में वियाग्रा के बिना 2 लाख बंगाली महिलाओं से बलात्कार किया!"

पाकिस्तानी सैनिकों पर है टॉर्चर का आरोप
हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से तसलीमा नसरीन के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकते हैं और ना ही इस दावे की पुष्टि कर सकते हैं, कि क्या पाकिस्तानी सैनिकों को वियाग्रा दिया गया या नहीं, लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों पर बांग्लदेश में भारी अत्याचार के आरोप हैं। हालांकि, एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन, ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, बांग्लादेश में पाकिस्तानी सैनिकों ने बड़े पैमाने पर बलात्कार किए और अनिर्धारित पैमाने पर बलात्कार किए गये।

करीब 30 लाख लोग मारे गये!
अलग अलग संगठनों की तरफ से 2 लाख से 4 लाख महिलाओं से बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट दी जाती है और कई एक्सपर्ट्स का दावा है, कि ये आंकड़ा इससे भी काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, 1971 में लड़ाई से पहले मारे गये बांग्लादेशियों को लेकर अलग अलग अनुमान हैं। पाकिस्तानी सरकार द्वारा गठित किए गये एक आयोग के मुताबिक बांग्लादेश में करीब 26 हजार आम लोग मारे गये थे, जबकि बांग्लादेशी इतिहासकारों का दावा है, कि 30 लाख से ज्यादा लोग मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications