तारिक जमील के बेटे को दिए जाते थे बिजली के झटके, मजबूर होकर खुद को मारी गोली, समलैंगिक था आसिम जमील?
पाकिस्तान के जाने-माने धर्मगुरु तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की रविवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। इस बीच तारिक जमील के बड़े बेटे ने दावा किया है कि उनके छोटे भाई आसिम ने "गंभीर अवसाद" के कारण आत्महत्या कर ली।
मृतक के बड़े भाई यूसुफ जमील ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि आसिम बचपन से ही गंभीर अवसाद से पीड़ित था। पिछले छह महीनों में उनकी बीमारी बिगड़ गई थी।

युसूफ ने कहा कि उनके छोटे भाई की बीमारी के लिए इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) चल रही थी। वीडियो में उसने कहा कि उसे (आसिम जमील को) बिजली का झटका देने से कोई फायदा नहीं हुआ।
यूसुफ ने कहा कि उसका दिवंगत भाई घर पर अकेला था और उसने एक सुरक्षा गार्ड के हथियार से खुद को गोली मार ली क्योंकि वह "दर्द और पीड़ा सहन नहीं कर सका"।
आसिम की मौत से जुड़ी अफवाहों को खारिज करते हुए यूसुफ ने कहा कि उनके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी ने उन पर हमला किया था। उन्होंने कहा, "यह उनकी नियति थी और हम अल्लाह के इस फैसले से संतुष्ट हैं।"
मुल्तान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) सोहेल चौधरी के अनुसार, "पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आसीम जमील को आत्महत्या करते हुए दिखाया गया है।"
उनका मानना था कि आसिम ने खुद को सीने में गोली मारी है। पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि वे फुटेज को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज रहे हैं।
सोहेल चौधरी ने आगे कहा कि असीम एक मानसिक रोगी था। कई वर्षों से उसकी दवा चल रही थी। उसने अपने घरेलू नौकर को पिस्तौल लाने के लिए कहा था।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आसिम ने पिस्तौल का मुंह अपनी छाती की ओर घुमाया तो घरेलू नौकर ने उसे ऐसा करने से मना किया।
इस बीच सोशल मीडिया पर तारिक जमील के बेटे के समलैंगिक होने के दावे भी किए जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आसिम जमील को बदनामी के डर से आसिम जमील को उसके परिवार वाले घर में कैद करके रखते थे।
उसका इलाज बिजली के झटके देकर किया जाता था ताकि वह समलैंगिक न रहे। तारिक जमील ने एक और 'उपचार' के रूप में अपने बिजनेस पार्टनर की बेटी से उसकी शादी करवा दी थी। हालांकि ये शादी 2 साल बाद ही टूट गई।












Click it and Unblock the Notifications