जिंदा है मुल्ला मंसूर, तालिबान ने मीडिया को ई-मेल किया ऑडियो
काबुल। अफगान तालिबान ने कथित रूप से इसके नेता मुल्ला अख्तर मंसूर का एक ऑडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन खबरों को खारिज किया है कि वह गोलीबारी में मारा गया है। ऑडियो में इन खबरों को दुश्मनों की साजिश और प्रपोगेंडा बताया है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने मीडिया को ई-मेल किए गए करीब 16 मिनट ऑडियो फाइल में बताया, 'इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं (पाकिस्तान में क्वेटा के पास) कुचलाक में घायल या मारा गया हूं।' 'यह दुश्मनों को दुष्प्रचार है। मैंने वर्षों से कुचलाक नहीं देखा है।'
अफगानिस्तान के खुफिया अधिकारियों एवं विद्रोहियों के कई सूत्रों ने दावा किया था कि मंगलवार को उग्रवादी कमांडरों की एक सभा में हुई भीषण गोलीबारी में मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मंसूर के जिंदा रहने के बारे में अटकलें शुक्रवार को मीडिया की उन रिपोर्ट्स से और गरमा गई थी, जिनमें दावा किया गया था कि उसकी मौत हो गई है।
विद्रोहियों द्वारा लगभग दो दशक तक इस्लामी आंदोलनों की कमान संभालने वाले तालिबान सरगना मुल्ला उमर की मौत की पुष्टि के बाद मंसूर को 31 जुलाई को तालिबान का नेता घोषित किया गया था। उमर की मौत को लगभग दो साल तक गुप्त रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications