12 साल से ऊपर की लड़कियों को सेक्स स्लैव बनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे तालिबानी लड़ाके
काबुल, 17 अगस्त: पूरी दुनिया की नजर अफगानिस्तान में चल रहे संघर्ष की तरफ है। तालिबानियों ने 20 साल बाद फिर से अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया। काबुल में पूरी तरह से तालिबानी आतंकियों की पैठ मजबूत हो गई है। राष्ट्रपति भवन से लेकर हर सरकारी दफ्तर में बस तालिबानियों का कब्जा है। तालिबान के आतंकियों के खौफ खाए लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। आतंकी संगठन तालिबान लोगों से कह चुका है कि जिसको रहना है, वो रह सकता है और जिसको जाना है वो यहां से जा सकता है, हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगे, लेकिन इस बीच वहां कुछ ऐसा हो रहा है, जो डरा देने वाला है।

अफगान महिलाओं की जिंदगी फिर से दोजख
अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत शुरू होने वाली है। एक दो दिन में सत्ता की कमान किस के हाथ में होगी, यह साफ हो जाएगा, लेकिन इससे पहले आतंकी संगठन का एक फरमान अफगान महिलाओं के जिंदगी को दोजख जैसी कर देगा। जिससे साफ हो गया कि अब अफगानिस्तान की किस्मत अधर में लटक चुकी है, क्योंकि तालिबान फिर से जिंदगी दुश्वार कर देने वाले अपने काननू लागू करने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो तालिबान लड़ाकों ने कथित तौर पर फिर से कब्जा किए गए शहरों से 12 साल की लड़कियों को 'सेक्स गुलाम' बनाने के लिए घरों से उठाया जा रहा है।

कमांडरों ने इमामों को दिया आदेश
जानकारी के मुताबिक कमांडरों ने इमामों को आदेश दिया है कि वे अपने सैनिकों की शादी के लिए 12 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां और 45 वर्ष तक विधवा महिलाओं को लाएं, क्योंकि उन्हें 'कहानीमत' या 'युद्ध की लूट' के तौर पर देखा जा रहा है। वहां के धार्मिक नेता तालिबान आतंकियों की शादी के लिए 15 से ज्यादा उम्र की लड़कियों और 45 वर्ष से कम उम्र की विधवा महिलाओं की लिस्ट बनाने के काम में जुटने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि इस काम को शुरू किया गया है या नहीं इस बारे में किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है।

नए फरमान से लड़कियों में भयानक खौफ
इधर, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की शबिया मंटू ने बताया कि मई से अब तक 250,000 से अधिक लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं और उनमें से 80 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि ऐसे जबरन विवाह या सेक्स स्लेव के रूप में महिलाओं और लड़कियों को वजीरिस्तान (पाकिस्तान) ले जाया जाएगा और फिर से तामील देकर इस्लाम में कन्वर्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ इस आदेश के बाद लड़कियों-महिलाओं सहित परिवारों में भयानक खौफ है। लोग अपनी जा बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं।

लड़ाकों के लिए 'सेक्स गुलाम'
अफगानिस्ता का मंजर अब भयावह हो गया है। तालिबानी नेता महिलाओं को किडनैप कर उनसे जबरन शादी रचा रहे हैं, जिसके बाद साफ हो गया है कि फिर से अफगानिस्तान पुराने कानून पर चलने वाला है, जिसमें ना लड़कियों को पढ़ने की आजादी होगी और ना ही महिलाओं को स्कूल जाने की। यहां तक की महिलाओं को घर से निकलने की भी आजादी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications