अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के शहर कुंदुज में शनिवार को तालिबान ने हमला कर सुरक्षाबलों के कम से कम तीन जवानों को मार दिया है। वहीं 11 से फौजी घायल हुए हैं। आठ फौजियों को तालिबान के लड़ाकों ने बंधक बना लिया है। अफगानिस्तान सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी है। लड़ाई में 35 तालिबान लड़ाकों को फौज ने मार गिराया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तालिबान के हमले के बाद कुदंज में सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच लगातार संघर्ष हो रहा है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया कि अफगान सुरक्षा बल शहर में हमलों का जवाब दे रहे हैं।
प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रब्बानी ने बताया कि तालिबान ने कुंदुज अस्पताल पर कब्जा की कोशिश की है। एक अस्मपताल में मरीजों को भी बंधक बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हवाई हमले में 35 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। कुंदुज अफगानिस्तान का एक बड़ा शहर है। कुंदुज पर पहले भी तालिबान लड़ाके हमला करते रहे हैं। तालिबान ने ये हमला ऐसे समय किया है। जब वह 18 साल से चल रही लड़ाई को खत्म कर अमन के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है। इसके लिए दोनों पक्षों में बातचीत भी चल रही है।
ट्विटर पर अपनी ही तस्वीर शेयर कर बोले अमिताभ बच्चन, मैं माफी चाहता हूं