बड़े ही 'रोमांटिक' अंदाज में केले बेचता है ये दुकानदार, VIDEO देख हंसते-हंसते लोटपोट होने की गारंटी

नई दिल्ली। दुकान चलाना या फिर कोई सामान बेचना बेहद मुश्किल काम माना जाता है। इस काम में लगने के लिए काफी मेहनत के साथ समय भी देना पड़ता है। इतना ही नहीं दुकानदार के व्यवहार का भी ग्राहकों पर असर होता है। आखिर कैसे दुकान चलाने वाला शख्स ग्राहकों को लुभाएगा ये एक तरह से उसकी कला पर निर्भर करता है। हम इस बात का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक दुकानदार का वीडियो वायरल हो रहा है।

बड़े रोमांटिक अंदाज में केले बेचता है ये शख्स, देखें VIDEO

ये वीडियो केला बेचने वाले एक दुकानदार का है। इसकी खूबी ये है कि केला बेचने के लिए ये शख्स बॉलीवुड के गानों का इस्तेमाल करता है। उसका ये अंदाज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। केले बेचने के लिए कभी ये शख्स बॉलीवुड के सॉन्ग 'ऐसे ना मुझे तुम देखो...' को अपने अंदाज में बदल कर 'ऐसे ना मुझे तुम देखो, केले के करीब आओ, ये 20 के 12 केले हैं दो दर्जन ले जाओ" बना देता है।

इसके अलावा ये दुकानदार बॉलीवुड के एक और सॉन्ग 'मेरे रस्के कमर' को भी अपने हिसाब से बदलकर केले बेचने के लिए इस्तेमाल करता है। बॉलीवुड के गानों पर केले बेचने वाला ये दुकानदार पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके खास स्टाइल की वजह से ग्राहक भी उसे पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+