ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8

धूसान्बे। चीन और अफगानिस्तान की सीमा से सटे सेंट्रल एशिया के देश ताजिकिस्तान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके ताजिकिस्तान की राजधानी धूसान्बे से तकरीबन 341 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 7 बजे महसूस किए गए हैं।

earthquake

बता दें कि भारत में पिछले कुछ समय से बार-बार भूकंप आ रहा है। पिछले 24 घंटे में गुजरात में तीन बार भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए। भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं। VolcanoDiscovery के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दुनियाभर के अलग-अलग देशों में 163 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिका, जापान, इंडोनेशिया, चिली, तुर्की समेत 12 से अधिक देशों में पिछले 24 घंटे में भूकंप के तेज झटके कई बार महसूस किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपन के कारण धरती बार-बार हिल रही है। सबसे ज्यादा भूकंप के झटके 14 देशों में महसूस किए गए, जिसमें भारत के अलावा जापान, अमेरिका, सोलोमन आइलैंड्स, इंडोनेशिया, चिली, बोलिविया, अर्जेंटीना के साथ-साथ तुर्की, फिलिपींस, पेरू, टोंगा, रूस , ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। तुर्की में सबसे अधिक तीव्रता 5.9 के भूकंप महसूस किए गए है। वहीं भारत के गुजरात में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन देशों में से भारत, तुर्की, जापान, मॉरिशस, ईरान, रूस, सोलोमन आइलैंड्स और इंडोनेशिया में 24 घंटे में 5 से अधिक तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारों के मुताबिक धरती के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों के बीच टकराव और दूरी बढ़ती जाती है, जिसकी वजह से भूकंप आते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+