सबसे अधिक बार खोजा जाने वाला विश्व धरोहर स्थल बना ताजमहल, दूसरे नंबर पर है इसका स्थान
भारत का ताजमहल इस समय दुनिया में सबसे अधिक खोजा जाने वाला यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। इस मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारत को एक महीने में लगभग 1.4 मिलियन बार खोजा गया।
नई दिल्ली, 12 मईः भारत का ताजमहल इस समय दुनिया में सबसे अधिक खोजा जाने वाला यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। दुनिया भर के विश्व धरोहर स्थल, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र संगठन के द्वारा विश्व संस्कृति में अपने विशेष स्थान के लिए मान्यता प्राप्त है, हमेशा दुनिया भर के पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच पर्यटकों द्वारा ताजमहल को सबसे पसंदीदा स्थल माना गया है।

1.4 मिलियन बार खोजा गया
दुनिया भर में 1,154 स्थल हैं जिन्हें यूनेस्को द्वारा उनकी वास्तुकला, महत्व और सांस्कृतिक महत्व के लिए मान्यता दी गई है। जिटैंगो ट्रैवल्स के आंकड़ों के अनुसार, इस मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारत को एक महीने में लगभग 1.4 मिलियन बार खोजा गया। एक आंकड़े के मुताबिक जनवरी 2022 में एक शनिवार को दस हजार से अधिक लोगों ने ताजमहल को देखने में दिलचस्पी दिखाई। दुनिया भर में खोजे गए अन्य प्रमुख स्मारकों में ब्राजील में रियो डी जनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर, इंग्लैंड में स्टोनहेंज और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हैं।

1. ताजमहल (14,00,000) – भारत
मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में 1631 में ताजमहल का निर्माण करवाया था। बेमिसाल प्रेम की निशानी ताजमहल को बनकर तैयार होने में करीब 20 साल का वक्त लगा था। ताजमहल को मुगल शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। इस मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारत को एक महीने में लगभग 1.4 मिलियन बार खोजा गया।

2. माचू पिचू (11,00,000) – पेरू
इस लिस्ट में पेरू का माचू पिचू स्मारक का दूसरा स्थान है। माचू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित एक कोलम्बस-पूर्व युग, इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी, जिसमे से उरुबाम्बा नदी बहती है, के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। माचू पिचू को लगभग 1.1 मिलियन बार इंटरनेट पर खोजा गया है।

3. रियो डी जनेरियो (8,24,000) – ब्राजील
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रियो डी जनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर है। ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की इस प्रतिमा को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है। क्राइस्ट द रिडीमर को आठ लाख से अधिक बार खोजा गया।

4. येलोस्टोन नेशनल पार्क (7,93,000) – यूएसए
अमेरिका में व्योमिंग, मोन्टाना और आयडाहो राज्यों के सीमा क्षेत्र में स्थित है येलोस्टोन नेशनल पार्क। इसकी स्थापना और देखरेख की शुरुआत 1 मार्च 1872 को राष्ट्रपति यूलिसेस एस ग्रांट ने प्रस्ताव को कानून का रूप देकर की थी। यह अमेरिका का पहला नेशनल पार्क था। येलोस्टोन को लगभग 8 लाख बार खोजा गया है।

5. स्टोनहेंज (7,82,000) – यूके
स्टोनहेंज इंग्लैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। स्टोनहेंज के इन चट्टानों को मेगालिथ के नाम से भी जाना जाता है। कई लोगों का कहना है कि इसका निर्माण प्रागैतिहासिक काल में हुआ था। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इन रहस्यमयी चट्टानों के इतिहास को कांस्य युग से भी जोड़ कर देखते हैं। स्टोनहेंज को 7,82,000 बार देखा गया है।

6. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (7,57, 000) – यूएसए
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न सिर्फ अमेरिका का बल्कि दुनिया का सबसे मशहूर स्टेच्यू है, जिसे अमेरिकी स्वतंत्रता का स्थायी प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसे 4 जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा दिया गया एक उपहार था। इसके 7,57,000 बार खोजा गया है।

7. पेट्रा (5,75,000) – जॉर्डन
पेट्रा जार्डन में है। अपने आकर्षण और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध, पेट्रा में कभी एक प्रभावशाली सभ्यता हुआ करती थी। यह नाबाटीन शहर अरबों की उपलब्धि का प्रतीक है, जिन्होंने शहर को पूरी तरह से पहाड़ों में तराशा है। इसे 5,75000 बार खोजा गया है।

8. सिंक टेरे (5,50,000) – इटली
1999 में इटली के पहले राष्ट्रीय उद्यान के रूप में शामिल किया गया एक संरक्षित क्षेत्र है। यह 4,300 एकड़ में इटली का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। इसे इंटरनेट पर साढ़े पांच लाख बार ढूंढा गया है।

9. वर्साय का महल (4,64,000) – फ्रांस
पेरिस के निकट वर्साय पैलेस यूरोप के सबसे बड़े महलों में से एक है। इसमें 1800 कमरे हैं। इस भव्य इमारत को फ्रांस के राजा लुई चौदहवें ने अपने निवास के रूप बनावाया था। वर्साय के तर्ज पर यूरोप के कई शासकों ने अपने महलों का निर्माण करवाया। इंटरनेट पर वर्साय के महल को 4,64,000 खोजा गया है।

10. चिचेन इट्ज़ा (4,45,000) – मेक्सिको
चिचेन इट्ज़ा मेक्सिको के सबसे संरक्षित पुरातात्विक स्थलों में से एक है। इसका इतिहास 1200 साल से भी अधिक पुराना है। कहा जाता है कि पूर्व-कोलंबियाई माया सभ्यता के लोगों ने चिचेन इट्जा को नौवीं से 12वीं शताब्दी के बीच बनाया था। इसे एक पवित्र स्थल माना जाता है। इसे 4,45,000 बार खोजा गया।












Click it and Unblock the Notifications