Taiwan Earthquake: ताइवान में 9 की मौत, 1000 से अधिक घायल, 1,073 घरों में बिजली गुल, जानिए बड़े अपडेट्स
ताइवान में बुधवार (3 अप्रैल) को आए 7.5 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप में भारी नुकसान हुआ। ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में रेस्क्यू जारी है। अब तक मलबे से 1000 से अधिक घायलों को रेस्क्यू करके उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। भूकंप में मौतों के संख्या 9 पहुंच चुकी है।
पिछले 25 वर्षों में अब तक ताइवान में ये पहला भूकंप है, जिसमें भारी नुकसान हुआ। हुलिएन में रिपोर्ट किए गए सभी हताहतों में तारोको गॉर्ज में चार पीड़ित, दाचिंगशुई और हुइदे सुरंगों के पास दो, हुलिएन शहर में एक आवासीय इमारत में एक और हेजेन खनन क्षेत्र में एक शामिल हैं। प्रभावितों में अधिकांश लोग चट्टान गिरने के चपेट में आने से घायल हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें ढह गईं। इस दौरान लैंड स्लाइड की भी घटना सामने आई।
Recommended Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 व्यक्ति राजमार्ग संख्या 9 के दचिंगशुई और जिनवेन खंडों पर कई सुरंगों में फंसे हुए थे,जिन्हें बचा लिया गया है। इसके अलावा नेशनल फायर ब्रिगेड एजेंसी के मुताबिक, 143 में से सात लोग रेने खनन क्षेत्र में, 47 होटल कर्मचारी और 24 पर्यटक जिउकुडोंग में, 64 व्यक्ति हेपिंग खनन क्षेत्र में और एक व्यक्ति झू-इलु ट्रैकिंग और हाइकिंग ट्रेल पर फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू किया गया है। जबकि हुलिएन काउंटी सरकार के मुताबिक 600 से अधिक व्यक्ति अभी भी फंसे हुए हैं।
वहीं 20 से अधिक पर्यटक जिउकुडोंग के पास फंसे हुए हैं। फिहलाल वे सुरक्षित हैं और रेस्क्यू की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान सरकार ने न्यू ताइपे शहर सरकार के समाज कल्याण विभाग ने प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए चार जिलों में 15 शेल्टर हाउस स्थापित किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के चलते व विद्युत और वाटर सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, तिब्बत के कुल 371,869 घरों में बिजली कट गई। बुधवार देर रात तक 1,073 घरों में अभी भी बिजली नहीं थी। वहीं पूरे ताइवान में 125,675 घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिनमें से 14,718 घर अभी भी वाटर सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। जिन क्षेत्रों के घरों में वाटर सप्लाई बाधित हुई है, उनमें सबसे अधिक हुआलिएन के 14,500 घर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications