पाक सेना की नापाक हरकतों की तहरीक-ए-तालिबान ने खोली पोल

नई दिल्ली। पेशावर में हुए तालिबानी आतंकियों के हमले के बाद पाकिस्तान की तालिबान के साथ संबंधों की पोल खुलती जा रही है। पेशावर के आर्मी स्कूल में ऑतंकी हमले के बाद पाक ने तालिबान के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। लेकिन इस अभियान से बौखलाए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक वीडियो जारी करके पाक की पोल खोल दी है।

taliban

वीडियो में पाक सेना के काले कारनामों का पूरा चिट्ठा सामने आ गया है। टीटीपी ने वीडियो में कश्मीर और अफगानिस्तान में खूनी खेल और छद्म युद्ध के लिए पाकिस्तान की सेना को जिम्मेदार ठहराया। तालिबानी कमांडर वीडियो में दावा कर रहा है कि उसके लड़ाकों का पाकिस्तानी सेना कश्मीर में इस्तेमाल किया।

1948 में भी पाक सेना ने तालिबानी लड़ाकों का इस्तेमाल किया
वीडियो में जम्मू-कश्मीर पर 1948 के हमले का जिक्र करते हुए रशीद कहता है कि तुम्हें याद होगा जब 1948 में हमारे कबायली भाइयों ने तुम्हारे लिए आजाद जम्मू और कश्मीर पर हमला किया था। रशीद यहीं नहीं रुकता है वह कहता है कि पाक सेना पर लानत है उस वक्त जब पाक आधा देश भारत के हाथों हार चुका था तब देश ने सेना के गुनाहों को माफ कर दिया था लेकिन अपने रक्षकों पर हमला तुम्हें महंगा साबित होगा।

वीडियों में पाक सेना पर तालिबानी कमांडर ने हमला बोलते हुए कहा कि पाक ने पहले उसेक युवा लड़ाकों को धोखे में रख कश्मीर में झोंक दिया और अब पाक सेना उसी टीटीपी पर हमले कर रही है।

पाक की सेना ने किया महिलाओं के साथ बलात्कार
तहरीक-ए-तालिबान द्वारा जारी वीडियो में रशीद वीडियो पाक सेना पर बलात्कार जैसे संगीन आरोप लगाता है। वह वीडियो में कहता है कि पाकिस्तान का मुसलमान कश्मीर में तुम्हारे खूनी खेल को भूला नहीं है। कश्मीर की आजादी के नाम पर चलाए जा रहे छद्म युद्ध की हकीकत भी वो अच्छी तरह समझता है। रशीद युवा लड़ाकों और सैनिकों से टीटीपी में शामिल होने को कहता है। रशीद ने सेना पर 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान लाखों को मारने और महिलाओं का बलात्कार करने का आरोप भी लगाया।

तालिबान ने यह वीडियो क्रिसमस से ठीक पहले जारी किय है। 15 मिनट के इस वीडियो में पाकिस्तान वायुसेना के पूर्व कर्मी अदनान रशीद को पाक सेना के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि रशीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ पर भी हमले का आरोपी है। वह 2012 से जेल से फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+