Orebro Mosque Shooting: जुमे की नमाज के बाद दहला स्वीडन! ओरेब्रो मस्जिद के पास गोलीबारी- 2 घायल
Sweden Orebro Mosque Shooting: स्वीडन के ओरेब्रो शहर में शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना जुमे की नमाज के बाद हुई, जब एक व्यक्ति मस्जिद से बाहर निकल रहा था।
स्वीडिश पुलिस ने इस मामले को 'हत्या का प्रयास' मानकर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

क्या हुआ?
पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस प्रवक्ता एंडर्स डाहलमैन ने कहा, 'हम अपराधी या अपराधियों की तलाश में गवाहों से पूछताछ और तकनीकी जांच कर रहे हैं।'
गैंग कनेक्शन की आशंका
पुलिस का मानना है कि यह गोलीबारी एक 'अलग-थलग' घटना है और मस्जिद सीधे तौर पर निशाना नहीं थी। शुरुआती जांच में आपराधिक गिरोहों (गैंग) से संबंध की संभावना जताई जा रही है। मस्जिद के आसपास के जंगली क्षेत्र को सील कर दिया गया है, और पुलिस व्यापक तलाशी अभियान चला रही है।
पहले भी हो चुकी है गोलीबारी
ओरेब्रो में इस साल फरवरी में एक वयस्क शिक्षा केंद्र पर स्वीडन के इतिहास की सबसे घातक गोलीबारी हुई थी, जिसमें 10 लोग मारे गए थे। उस हमले में संदिग्ध सहित सात महिलाएं और तीन पुरुष मारे गए थे। पुलिस अभी तक उस हमले के पीछे की मंशा का पता नहीं लगा पाई है।
जांच में क्या सामने आया?
- कम से कम दो लोग घायल, एक व्यक्ति को मस्जिद से निकलते समय गोली मारी गई।
- पुलिस ने इसे हत्या का प्रयास मानकर जांच शुरू की।
- मस्जिद के पास जंगल क्षेत्र में तलाशी तेज।
- आपराधिक नेटवर्क से संबंध की जांच जारी।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर अटकलों से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
ओरेब्रो, स्टॉकहोम से लगभग 200 किमी पश्चिम में स्थित एक शांत शहर है, लेकिन हाल के महीनों में हिंसक घटनाओं ने इसे सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस ने पुष्टि की कि जांच में स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Minnesota shooting: दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी की गिरफ्तारी, जांच एजेंसियां पड़ताल में जुटी












Click it and Unblock the Notifications