क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जकार्ता में बोलीं सुषमा स्वराज, आसियान देशों के साथ मधुर संबंध हमारी प्राथमिकता

आसियान देशों से रिश्तों में बेहतरी हमारी प्राथमिकता: सुषमा

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। थाईलैंड के दौरे के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को इंडोनेशिया पहुंच गईं हैं। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इंडोनेशिया आसियान देशों में एक बड़ा लोकतंत्र और आर्थिक शक्ति है। इंडोनेशिया की इस क्षेत्र में शान्ति कायम रखने में अहम भूमिका है। उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो का भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर आने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संबंध हमारे लिए बहुत अहमियत रखते हैं।

 थाईलैंड के बाद इंडोनेशिया पहुंचीं सुषमा स्वराज

थाईलैंड के बाद इंडोनेशिया पहुंचीं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो का भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर आने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। यहां विदेश मंत्री स्वराज अपने इंडोनेशियाई समकक्ष रेत्नो मरसूदी के साथ पांचवें भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता कर रही हैं।

 थाईलैंड से इंडोनेशिया पहुंचीं हैं सुषमा

थाईलैंड से इंडोनेशिया पहुंचीं हैं सुषमा

इससे पहले गुरुवार को सुषमा स्वराज स्वराज अपने थाई समकक्ष प्रमुदीविनी के साथ कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। सुषमा के सम्मान में थाईलैंड के विदेश मंत्री ने रात्रि भेज का भी आयोजन किया था। ऐसा माना जाता है कि आशियान के साथ संबंधों में थाईलैंड भारत के लिए समन्वयक की भूमिका निभाएगा।

गुरुवार से तीन देशों की यात्रा पर हैं सुषमा

गुरुवार से तीन देशों की यात्रा पर हैं सुषमा

गुरुवार से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों की अधिकारिक यात्रा पर हैं। इन पांच दिनों में वह थाइलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ रणनीति, व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाना है। विदेश मंत्रालय के मुताबुक, थाइलैंड में स्वराज ​द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करेंगी जिसमें राजनीतिक, रक्षा व आर्थिक संबंधों पर ध्यान रहेगा।

<strong>ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार 10 लड़कियों को केन्या से मुक्त कराया गया: सुषमा स्वराज</strong>ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार 10 लड़कियों को केन्या से मुक्त कराया गया: सुषमा स्वराज

Comments
English summary
Sushma Swaraj in Jakarta Indonesia says relations with ASEAN Region is priority
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X