अमेरिका में काम कर रहे भारतीय क्यों हैं ज्यादा खुश
वाशिंगटन। एक सर्वे में 83 प्रतिशत भारतीयों ने कहा है कि अमेरिका का माहौल उनके लिए भारत की तुलना में कम तनावपूर्ण है।यह सर्वे निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान मेक इन इंडिया के लिए झटका साबित हो सकता है। क्योंकि अगर देश के 65 प्रतिशत युवाओं को यह देश अपनी योग्यता से कम लगने लगा तो फिर मेक इन इंडिया कैसे सफल होगा।

इस सर्वे के मुताबिक ज्यादातर भारतीय मानते हैं कि अपनी जॉब के लिए जरूरत से ज्यादा योग्य हैं और अमेरिका में उनका वर्कप्लेस भारत की तुलना में कम तनावपूर्ण है। सर्वे में 500 प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया था।
सर्वे में भारत से शामिल ज्यादातर लोगों ने कहा कि वे रिटायर होने की योजना बना रहे हैं तो वहीं अमेरिका को को संभावनाओं से भरा हुआ देश करार दिया।
सर्वे कराने वाली कंपनी ट्रांसफास्ट के सीईओ समीश कुमार का इस पर कहना है कि जो लोग अमेरिका काम करने आ रहे हैं वे यहां की अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा योगदान दे रहे हैं। साथ ही वे अपने परिवार और दोस्तों को पैसे भेजकर भारत की जीडीपी में अपनायोगदान दर्ज करा रहे हैं।
क्या कहता है सर्वे
- करीब 83 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह जरूरत से ज्यादा क्षमतावान हैं।
- 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत की तुलना में अमेरिका में उन्हें नौकरी में कम तनाव हैं।
- 64 प्रतिशत लोगों ने कहा उन्होंने जितनी उम्मीद की थी, उन्हें वह मिल रहा है।
- करीब 61 प्रतिशत लोगों ने कहा ज्यादस सैलरी के लिए वह लंबे समय तक काम कर सकते हैं।
- 60 प्रतिशत लोगों ने कहा वे हफ्ते में 40 घंटे से ज्यादा काम करते हैं।
- 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह उम्मीद से कम काम करते हैं।
- लेकिन 83 प्रतिशत लोगों ने माना भारत से ज्यादा उन्हें अमेरिका में अपनी तरक्की दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications