कोरोना के गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई ब्रिटेन की चिंता, तेजी से बढ़ रहे डेल्टा वेरिएंट के मामले

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों पर चिंता व्यक्त की है। पिछले एक सप्ताह में देश में वेंटिलेटर मरीजों की संख्या 41 प्रतिशत बढ़कर 227 हो गई है।

लंदन, 24 जून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों पर चिंता व्यक्त की है। ब्रिटिश स्वास्थ्य निकाय एनएचएस की उप प्रमुख सैफ्रन कोर्डी ने बीबीसी से हुई बातचीत में कहा कि पिछले एक सप्ताह में देश में वेंटिलेटर मरीजों (यानि जो मरीज कोरोना के कारण गंभीर हालत में हैं।) की संख्या 41 प्रतिशत बढ़कर 227 हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में चलाए गए सफल टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

corona

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों ने फ्रंटलाइन वर्करों पर काफी दबाब बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि हालांकि हेल्थकेयर वर्कर कोरोना पर काबू पाने के भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ने नए मामलों ने उनके कार्य को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: अब सीएसआर स्कीम से जुटाए जाएंगे कोरोना महामारी से निपटने के संसाधन

ताजा आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना के मामले बढ़कर 4,667,870 हो गए हैं, इनमें से 128,027 लोगों की मौत हो चुकी है। हाल की के हफ्तों में ब्रिटेन में कोरोना के संक्रामक डेल्टा स्ट्रेन में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसने पूरे उपमहाद्वीप में विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

कोर्डी ने कहा कि स्वास्थय विशेषज्ञों ने साल के अंत में फ्लू और श्वस्न वायरस जैसी अन्य शीतकालीन बीमारियों के साथ कोरोना के मामलों में वृद्धि की संभावना जताई है, जो कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आपातकाल सुविधाओं की मांग भी बढ़ी है। उन्होंने कहा, 'हमें आपातकालीन देखभाल की मांग में अचानक वृद्धि को भी देखने की जरूरत।'

डेल्टा स्ट्रेन ने बढ़ाई ब्रिटेन की चिंता
ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। पीएचई के अनुसार देश में देश भर में 99 प्रतिशत अनुक्रमित और जीनोटाइप वाले मामले डेल्टा वेरिएंट के हैं। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुख्य कार्यकारी डॉ जेनी हैरिस ने कहा कि संक्रमण में वृद्धि कम उम्र के लोगों में देखी गई है। उन्होंने लोगों से वायरस के प्रसार को रोकने के लिए टीका लगवाने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+