Sunita Williams को धरती पर लाने निकला ड्रैगन कैप्सूल क्या है? चीन से क्या कनेक्शन? हैरान करने वाले हैं Facts
Sunita Williams News Update: भारतीय मूल की NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विलमोर (Barry Eugene 'Butch' Wilmore) 286 दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे थे। उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण नासा उन्हें 9 महीनों से वापस लाने की कोशिश कर रहा था। अब उन्हें एलन मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा बनाए गए Dragon कैप्सूल के जरिए पूरा किया जा रहा है।
SpaceX का Dragon कैप्सूल NASA के लिए एक वरदान साबित हुआ है। ऐसे में जेहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि Dragon कैप्सूल क्या है? और कैसे सुनीता को वापस धरती पर लाएगा? ड्रैगन नाम के पीछे चीन से क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं...

क्या है SpaceX का Dragon कैप्सूल?
Dragon कैप्सूल एक आधुनिक स्पेसक्राफ्ट है, जिसे NASA और अन्य एजेंसियों के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक ले जाने और वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Dragon के दो प्रमुख संस्करण हैं...
- Dragon 1 (2010-2020) - केवल कार्गो मिशन के लिए इस्तेमाल हुआ।
- Dragon 2 (2019 से अब तक) - इसमें 'Crew Dragon' (अंतरिक्ष यात्रियों के लिए) और 'Cargo Dragon' (सामान ले जाने के लिए) दो संस्करण हैं।
Crew Dragon की क्या है खासियत?
- 7 अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की क्षमता
- 46 सफल लॉन्च, जिनमें से 42 बार ISS तक यात्रा
- 6 पैराशूट सिस्टम जो सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करता है
- 16 Draco थ्रस्टर्स, जो इसे स्पेस में दिशा बदलने और ऑर्बिट करेक्शन में मदद करते हैं
- पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट, जिसने इंसानों को ISS तक पहुंचाया
Dragon Capsule Sunita Williams Landing: कैसे लाएगा Dragon कैप्सूल सुनीता विलियम्स को वापस?
- Dragon कैप्सूल ISS से निकलकर 17 घंटे में धरती पर लैंड करेगा।
- इसमें लगे थ्रस्टर्स इसे सही रास्ते पर रखते हैं, ताकि यह पृथ्वी के वायुमंडल में सही एंगल से प्रवेश करे।
- 6 पैराशूट इसे धीरे-धीरे स्पीड कम करने में मदद करेंगे, जिससे यह सुरक्षित वॉटर लैंडिंग करेगा।
Dragon Capsule China Connection: क्या Dragon कैप्सूल का चीन से कोई कनेक्शन है?
नहीं, SpaceX पूरी तरह से अमेरिकी कंपनी है और इसका चीन से कोई संबंध नहीं है। Dragon कैप्सूल NASA की सहायता से SpaceX द्वारा विकसित किया गया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी CNSA का इससे कोई लेना-देना नहीं है। एलन मस्क ने SpaceX को अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए स्थापित किया था।
Dragon का नाम कैसे पड़ा?
एलन मस्क ने इसका नाम 1963 के गाने 'Puff, the Magic Dragon' पर रखा। कई लोगों ने कहा था कि मस्क का स्पेस मिशन असंभव है, इसलिए उन्होंने यह नाम तंज के रूप में रखा।
सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए SpaceX का Dragon कैप्सूल अहम भूमिका निभा रहा है। यह दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्पेसक्राफ्ट है, जो अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित ढंग से धरती पर लाने की क्षमता रखता है। NASA और SpaceX की यह संयुक्त कोशिश अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications