Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sunita Williams : ट्रेनिंग के दौरान मार्शल से हुआ था सुनीता को इश्क, फिल्मी है Love Story, जानें कब हुई शादी?

Sunita Williams Love Story: अंतरिक्ष में भारत का नाम रौशन करने वाली नासा की स्टार एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 27 साल की सेवा के बाद अंतरिक्ष करियर को अलविदा कर दिया है। नासा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुनीता विलियम्स रिटायरमेंट दिसंबर के आखिर में लागू हुआ था। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स न केवल अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्राओं के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी लोगों के लिए हमेशा चर्चा का विषय रही है।

उनके जीवन साथी माइकल विलियम्स के साथ उनकी प्रेम कहानी बेहद सादगी, समझ और मजबूत रिश्ते की मिसाल है। अक्सर कहा जाता है कि वैज्ञानिक, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खुद का समय नहीं होता है और इसलिए वो दिल की बातों से जरा दूर रहते है लेकिन सुनीता के केस में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

Sunita Williams

वो अगर अपने तेज दिमाग से स्पेस की जटिलताओं को समझती हैं तो वहीं उनका दिल अपने पति माइकल जे. विलियम्स के लिए धड़कता भी है। दोनों की पहली मुलाकात 1990 में एक ट्रेनिंग के दौरान हुई थी लेकिन दोनों का करियर उल्टा है।

5 साल के डेट के बाद Sunita Williams ने की माइकल से शादी (Love Story)

माइकल जे. विलियम्स एक फेडरल मार्शल हैं,अमेरिका की न्यायिक प्रणाली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करते हैं। दो अलग विचारधारा के होने के बावजूद दोनों में प्रेम हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 1995 में शादी की थी और तब से आज तक एक-दूसरे का पूरा साथ निभा रहे हैं। माइकल विलियम्स अपनी पत्नी की हर उपलब्धि पर गर्व करते हैं और हमेशा उनके मजबूत समर्थक बने रहते हैं।

Sunita Williams

'माइकल का धैर्य और समझदारी मेरी ताकत' (Love Story)

एक इंटरव्यू में सुनीता विलियम्स ने बताया था कि उनके रिश्ते की यूएसपी के पीछे माइकल का धैर्य और समझदारी है, वो मेरा सपोर्टिव सिस्टम हैं, जो कि हर पल मेरे साथ रहते हैं, हालांकि वो पब्लिक फीगर नहीं हैं इसलिए मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।' प्यार, त्याग और समर्पण का साक्षात प्रमाण ये जोड़ा आज करोड़ों की लोगों के लिए प्रेरणा है।

Sunita Williams के धर्म का सम्मान करते हैं पति (Love Story)

हालांकि ये कपल अभी तक मम्मी-पापा नहीं बना है, साल 2012 में दोनों ने गुजरात की एक लड़की को गोद लेने की बात कही थी लेकिन वो पूरी नहीं हो पाई। सुनीता हिंदू धर्म को मानती हैं तो वहीं माइकल जे. विलियम्स भी अपनी पत्नी के धर्म का सम्मान करते हैं।

Sunita Williams

Sunita Williams के पापा गुजराती

मालूम हो कि सुनीता लिन विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो राज्य में हुआ। उनके पिता दीपक पंड्या भारतीय मूल के हैं, जबकि माता उर्सुला पंड्या स्लोवेनियाई मूल की हैं। सुनीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमेरिका में पूरी की और बाद में यूएस नेवी में शामिल हुईं। सुनीता विलियम्स एक अनुभवी नासा अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने दो बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की और कुल मिलाकर 300 से अधिक दिन अंतरिक्ष में बिताए। वह स्पेसवॉक करने वाली महिलाओं में अग्रणी रही हैं और अंतरिक्ष में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

Sunita Williams के परिवार पर एक नजर

  • सुनीता विलियम्स के पिता: दीपक पंड्या (भारतीय मूल के न्यूरोएनाटोमिस्ट, गुजरात से)
  • माता: उर्सुलाइन बोनी पंड्या (स्लोवेनियाई-अमेरिकी)
  • भाई: जय थॉमस (चार साल बड़े)
  • बहन: दीना अन्नाद (तीन साल बड़ी)
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+