बगदाद: ट्रक से किया गया आत्मघाती हमला, धमाके में 100 लोगों की मौत

इस धमाके में 100 लोगों से भी अधिक की मौत हो गई है, जबकि बहुत से लोग घायल हैं। यह हमला आत्मघाती था, जिसमें एक ट्रक द्वारा इस धमाके को अंजाम दिया गया है।

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद से करीब 100 किलोमीटर दूर हिल्ला नाम की जगह में एक गैस स्टेशन के पास गुरुवार को बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 100 लोगों से भी अधिक की मौत हो गई है, जबकि बहुत से लोग घायल हैं। यह हमला आत्मघाती था, जिसमें एक ट्रक द्वारा इस धमाके को अंजाम दिया गया है।

blast

इस धमाके की जिम्मेदारी दुनिया के सबसे ताकतवर और खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। घटना में मारे गए अधिकतर लोग कर्बला शहर में प्रोफेट मोहम्मद के पोते इमाम हुसैन की मौत के 40वें दिन हुई तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक ये लोग गैस स्टेशन से सटे रेस्टोरेंट में जमा थे, जिसके चलते धमाके ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। धमाके से यात्रियों की बसों में भी आग लग गई।

अमेरिका ने की निन्दा

अमेरिकी अधिकारियों ने इस हमले की निन्दा की है। नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक बयान में कहा- अमेरिका की इराकी लोगों के साथ और इराक की सरकार के साथ पार्टनरशिप हमेशा रहेगी।

वहीं दूसरी ओर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक बयान में इस हमले की निन्दा करते हुए कहा है कि अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट का इराकी अथॉरिटीज के साथ एक करीबी कॉन्ट्रैक्ट है।

इसी साल पहले भी किए थे दो बड़े हमले

इसी साल जुलाई में इस्लामिक स्टेट ने बगदाद में दो बड़े हमले किए थे। 4 जुलाई को बगदाद के कराड के विस्फोटक से लदे पिकअप ट्रक को सुसाइड बॉम्बर ने उड़ा दिया। इसी दिन उत्तरी शाब इलाके में भी बम धमाका हुआ था। इन हमलों में कुल मिलाकर 200 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+