पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती बम हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, 7 घायल
पुलिस ने कहा कि नियमित जांच के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा एक टैक्सी को रोका गया था, इसी दौरान उस टैक्सी में ब्लास्ट हो गया।

Image: Twitter
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार सुबह आत्मघाती बम धमाका हुआ है। यह धमाका राजधानी के आई-10 सेक्टर में हुआ है। इस बम धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पुलिसकर्मी सहित 2 आम लोग भी शामिल हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टैक्सी में महिला भी सवार थी
पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन के मुताबिक इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि नियमित जांच के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा एक टैक्सी को रोका गया था, इसी दौरान उस टैक्सी में ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने कहा कि इस टैक्सी में 3 लोग सवार थे। इस दौरान हलमावर के साथ एक महिला भी सवार थी। पुलिस ने जब उन्हें चेकिंग पर रुकने को कहा तो उन्होंने खुद को उड़ा लिया। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की भी जान चली गई।
पुलिस पहले से थी अलर्ट
इस्लाबाद कैपिटल पुलिस ने ट्विटर पर इस घटना की पुष्टि की है और हादसे में जान गंवाने वाले कांस्टेबल की पहचान की है। इस पुलिस कर्माचारी का नाम आदिल हुसैन है। पुलिस ने कहा, "हमें पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है इसलिए इस्लामाबाद में सुरक्षा हाई अलर्ट पर थी और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच चल रही थी। इस दौरान इस्लामाबाद कैपिटल पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने शहर को आतंकवादी हमले से बचा लिया"।
रावलपिंडी में भी सुरक्षा कड़ी
इस घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। बम निरोधक दस्ता और तमाम अन्य महकमों से जुड़े कर्मचारी व पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद हैं। पूरे इस्लामाबाद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह यह धमाका हुआ वह घनी आबादी वाला इलाका है। इसके अलावा पुलिस ने रावलपिंडी जिले में भी सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा है और दोनों शहरों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications