नाइजीरिया के दांबोआ में दो आत्मघाती हमले, 31 लोगों की मौत
अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी प्रांत में दो आत्मघाती हमले हुए है, जिसमें 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस घटना में कई लोग भी घायल हुए हैं।

मिलिटिया लीडर बाबाकूरा कोलो ने कहा है कि दांबोआ में पिछली रात को दो आत्मघाती हमले हुए, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस हमले के लिए किसी भी आतंकी सगंठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
नाइजीरिया में बोको हराम जिहादी ग्रुप सक्रिय है, जो आए दिन हमले कर आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं। बोको हराम कई बार स्कूली लड़कियों को भी अगवा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications