यमन और इराक में आत्मघाती हमले, 60 के मारे जाने की आशंका
नई दिल्ली। यमन और इराक में आत्मघाती हमला हुआ है। यमन में आर्मी कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
इराक के ओएसिस शहर में हुए आत्मघाती हमले में 18 लोग मारे गए हैं।

इराक में आत्मघाती हमला, 18 की मौत
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यमन के शहर एडेन में एक आर्मी ट्रेनिंग कैंप में आत्मघाती धमाका किया गया। जिसमें कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
At least 40 dead in Yemen army camp suicide attack (source: AFP)
— ANI (@ANI_news) August 29, 2016
वहीं इराक के ओएसिस शहर में हुए हमले में 18 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि 5 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
Suicide attack kills 18 in Iraq oasis town (source: AFP)
— ANI (@ANI_news) August 29, 2016
यमन के आर्मी ट्रेनिंग कैंप को बनाया गया निशाना
यमन के आर्मी ट्रेनिंग कैंप में कार के जरिए आत्मघाती हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी कार के जरिए दक्षिणी शहर एडेन में स्थित आर्मी कैंप को निशाना बनाया।इस कैंप में नए चुने गए सेना के जवानों को ट्रेनिंग दी जाती थी। इस हमले में 42 लोग मारे गए हैं।
इराक में राइफल और ग्रेनड से लैस पांच हमलावरों ने आइन अल-तमर के ओएसिस शहर में हमला किया। जिसमें 18 लोग मारे गए हैं। ये शहर बगदाद से दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इन हमलावरों में से एक ने खुद को उड़ा लिया वहीं 4 अन्य को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications