Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Operation Kaveri: सूडान से जेद्दाह के लिए निकले दो और भारतीय दल, अब तक कुल 5 जत्थे रवाना

Sudan Operation Kaveri: फंसे हुए भारतीयों का चौथा जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। वायुसेना के C-130J विमान ने 136 यात्रियों के साथ उड़ान भरी।

Sudan Operation Kaveri

सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे अपने लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया है। बुधवार रात को 360 भारतीय नागरीकों का पहला दल साऊदी अरब के शहर जेद्दाह से दिल्ली पहुंचा। वहीं अब भारतीय नागरिकों का चौथा और पांचवा जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है।

चौथा और पांचवा दल रवाना

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए बताया कि सूडान में फंसे हुए भारतीयों का चौथा जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हुआ। वायुसेना का C-130J विमान 136 यात्रियों को लेकर उड़ान भर चुका है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि आईएनएस तेग भी पोर्ट सूडान से 297 यात्रियों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हो चुका है, जो कि भारतीयों का पांचवां जत्था है।

आईएनएस तेग और सुमेधा ने संभाला मोर्चा

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को जेद्दाह हवाईअड्डे पर पहुंचकर भारतीयों लोगों का स्वागत किया। बता दें कि नौसेना के पोत आईएनएस सुमेधा भी 278 भारतीयों को लेकर जेद्दाह पोर्ट पहुंचा था। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताय था कि ऑपरेशन कावेरी के तहत 135 और यात्रियों को सुरक्षित निकाला, जो कि तीसरा बैच था।

गौरतलब है कि सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक समूहों के बीच लड़ाई तेज होने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को जानकारी दी कि युद्धग्रस्त देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं।

भारत सरकार सूडान से विमान और नौसेना के जहाजों की मदद से लोगों की साऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचा रही है, जिसके बाद वायुसेना के विमान के जरिए उनकी भारत में वापसी कराई जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+