Sudan Operation kaveri: सूडान से निकाले गए 3 हजार लोग, अब तक 2300 भारतीयों की वतन वापसी
Sudan Operation kaveri: विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि सूडान से निकाले गए भारतीयों की संख्या 2300 तक पहुंच गई है।

अफ्रीकी देश सूडान के हालात गंभीर है। गृहयुद्ध के संकट से जूझ रहे सूडान से भारत भी तेजी से वहां फंसे हुए लोगों को निकाल रहा है। भारत सरकार 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारतीयों को स्वदेश वापसी करा रही है। ऐसे में 9वीं आउटबाउंड से 186 भारतीय नागरिकों को देश लाया जा रहा है।
ऑपरेशन कावेरी के तहत अब 9वीं आउटबाउंड फ्लाइट साऊदी अरब के शहर जेद्दाह से 186 यात्रियों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना हो गई, जो जल्द ही भारत आएगी। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर साझा की है।
इससे पहले रविवार (30 अप्रैल) को भारतीय वायु सेना के AC-130 विमान की आठवीं उड़ान के बाद 40 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचाया गया। साथ ही 7वीं उड़ान के तहत सूडान से कर्नाटक लाए गए 229 यात्रियों के एक और विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
सूडान से निकाले 3 हजार लोग
इधर, 01 मई की रात को वायुसेना के विमान ने 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी है। इस फ्लाइट में 122 भारतीय सवार हैं, जिसके बाद अब तक लगभग 3000 लोगों को ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाला जा चुका है।
अब तक 2300 लोगों की देश वापसी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि भारतीय वायु सेना का सी-130 विमान 40 यात्रियों के साथ नई दिल्ली में उतरा है। इस 8वीं उड़ान के साथ लगभग 2300 लोग अपने देश सुरक्षित पहुंच चुके हैं। 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू होने के बाद से सऊदी अरब के जेद्दाह से भारतीय नागरिकों के 8 दल आ चुके हैं।
इससे पहले भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तेग ने शनिवार को संकटग्रस्त सूडान से निकाली अभियान के तहत फंसे 288 भारतीयों को सफलतापूर्वक पोर्ट सूडान से निकाला था, जो कि 14वां जत्था था।












Click it and Unblock the Notifications