ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ IIके बाद कौन हैं उनके उत्तराधिकारी, क्या है कोड लंदन ब्रिज इज डाउन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ IIके बाद कौन हैं उनका उत्तराधिकारी, क्या है कोड लंदन ब्रिज इज डाउन
नई दिल्ली, 08 सितंबर: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 08 सितंबर 2022 यानी आज बकिंघम पैलेस में निधन हो गया। उनकी उम्र 96 वर्ष थी। महारानी की मौत के समय स्कॉटलैंड स्थित अपने बाल्मोरल कैसल में थीं। यहां इस समय उनके सभी बच्चे -चार्ल्स, राजकुमारी ऐनी (72), प्रिंस एंड्रयू (62), और प्रिंस एडवर्ड( 58), उसके स्कॉटिश हाइलैंड रिट्रीट, बाल्मोरल में मौजूद थे। ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय 70 साल तक राज करने वाली महारानी 1926 से 2022 तक शासक रहीं।
Recommended Video

दो दिन पहले रानी ने लिज़ ट्रस को अपने शासनकाल का 15वां प्रधान मंत्री नियुक्त किया था। उसमें वो अपनी छड़ी लेकर चलती नजर आई थीं। क्वीन ने अपने 70 साल के शासनकाल में दो शताब्दियों के भूकंपीय सामाजिक, राजनीतिक और तकनीकी उथल-पुथल का सामना करना किया। महारानी ने 15 प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल देखा है
प्रिंस चार्ल्स बनेंगे राजा संभालेगे सत्ता
एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनका बड़ा बेटा प्रिंस चार्ल्स जिनकी उम्र 73 वर्ष हैं वो शाही प्रोटोकॉल के अनुसार स्वतः ब्रिटेन के राजा बनेंगे। इसके साथ ही रानी के 70 साल के रिकॉर्ड-तोड़ शासन के बाद शाही परिवार के लिए चार्ल्स के राजा बनने पर एक नया अध्याय शुरू होगा।
प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला बनेगी महारानी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल, जब वह सिंहासन पर बैठेंगे तो रानी कंसोर्ट बन जाएंगी।
निधन के बाद क्या होगा?
ब्रिटेन की सरकार की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार इस पूरे प्लान को "ऑपरेशन लंदन ब्रिज" कोडनेम" दिया गया है। जिसे कई सालों तक सीक्रेट रखा गया था। प्रिंस चार्ल्स को नया राजा घोषित कर दिया जाएगा।
क्या है लंदन ब्रिज इज डाउन
बता दें महारानी की मौत की खबर फोन करके बिट्रेन के प्रधानमंत्री को लिज ट्रस को दी जाएगी। अधिकारी एक कोड के जरिए उन्हें वहां के हालात के बारे में बाताएगा। यह अधिकारी उन्हें कहेगा, 'लंदन ब्रिज इज डाउन'।
10 दिन बाद होगा शाही तरीके से अंतिम संस्कार
बिट्रेन की महारानी का 10 दिन बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम की तरफ से सबसे पहले निधन का पहला बयान जारी किया जाएगा। इसके पहले ही सभी मंत्रियों को कहा जाएगा कि पीएम की सूचना के पहले कुछ भी नहीं कहें। रक्षा मंत्रालय की तरफ से गन सैल्यूट दिया जाएगा और देशभर में एक मिनट का मौन रखा जाएगा। दुनिया भर में लाइव टेलीकॉस्ट भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications