स्कूल लैब में पांचवी क्लास के बच्चे बना रहे थे ‘ड्रग’, तभी हुआ केमिकल ब्लास्ट, झुलसे 11 छात्र

ऑस्ट्रेलिया एक स्कूल में केमिस्ट्री लैब में प्रयोग करना छात्रों को भारी पड़ गया। सिडनी शहर के मैनली पब्लिक स्कूल में साइंस एक्सपेरिमेंट के गलत हो जाने के कारण एक भयंकर विस्फोट हुआ जिसमें 11 छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए।

ऑस्ट्रेलिया एक स्कूल में केमिस्ट्री लैब में प्रयोग करना छात्रों को भारी पड़ गया। सिडनी शहर के मैनली पब्लिक स्कूल में साइंस एक्सपेरिमेंट के गलत हो जाने के कारण एक भयंकर विस्फोट हुआ जिसमें 11 छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। शिक्षक सहित सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

School lab experiment

Image- File

केमिस्ट्री लैब में बच्चे कर रहे प्रयोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को स्कूल के साइंसलैब में सोडियम बाइकार्बोनेट और मिथाइलेटेड स्पिरिट को लेकर छात्र कुछ एक्सपेरिमेंट कर रहे थे। इस दौरान किसी छात्र की गलती से अचानक विस्फोट हुआ और आग की जद में कई छात्र आ गए। घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर, पैरामेडिक्स और दमकल की गाड़ियां देखी गईं। न्यू साउथ वेल्स एम्बुलेंस के ऑफिसर फिल टेम्पलमेन ने कहा, "हवा ने प्रयोग को प्रभावित किया और इस्तेमाल किए गए कुछ केमिकल्स को चारों ओर उड़ा दिया। इसमें कई छात्र झुलस गए। क्लासरूम साइंस एक्सपेरिमेंट में सोडियम बाइकार्बोनेट और मिथाइलेटेड स्पिरिट शामिल थे।"

खुली हवा के संपर्क में आने से हुआ हादसा

स्थानीय समाचार आउटलेट 9news के अनुसार, कक्षा 5 के छात्रों ने बेकिंग सोडा, एक चीनी मिश्रण और एक त्वरक के साथ "ब्लैक स्नेक" या "शुगर स्नेक" बनाने के लिए प्रयोग कर रहे थे। इसी बीच ये हादसा हो गया। सिडनी हेराल्ड के मुताबिक पीड़ितों के पैर, पेट के निचले हिस्से, छाती और चेहरे सहित शरीर पर जलन है। इन सभी बच्चों की उम्र 10 से 11 साल है। वहीं, इस हादसे में घायल विज्ञान के शिक्षक ने कहा, कि वे बच्चों के साथ एक प्रयोग कर रहे थे, जिसमें कुछ गलत हुआ जिसके बाद ये हादसा हुआ।

एक्सपेरिमेंट को लेकर शिक्षक डालते हैं दबाव

स्कूल के एक अभिभावक माइक एश्टन ने मीडिया को बताया कि हमने ऑनलाइन सुना कि क्या हुआ। यह घटना काफी चिंताजनक है। हालांकि अभी सब कुछ बहुत जल्दी नियंत्रण में है। वहीं कुछ पैरेंट्स का कहना है कि साइंस एक्सपेरिमेंट को लेकर स्कूल के कुछ शिक्षक ज्यादा ही बच्चों पर दबाव डालते हैं। वहीं, स्थानीय निवासी का कहना है कि हवा में क्लासरूम से धूआं निकलता देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+