वेनेजुएला में 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके
नई दिल्ली। वेनेज़ुएला में बुधवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों के साथ हुई। बुधवार को तटीय इलाके में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं। वेनेजुएला की राजधानी कराकास में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी, जिसकी वजह से लोगों ने फौरन इमारतों को खालीकर खुले स्थान पर जमा होना बेहतर समझा। भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई है।

भूकंप के चलते लोग सड़कों पर जमा हो गए। वेनेजुएला के गृह मंत्री नेस्टर रेवेरोल का कहना है कि भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं लेकिन अब तक इस कारण किसी प्रकार के नुकसान की ख़बरें नहीं मिली हैं। भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई हैं। भूकंप का केंद्र त्रिनिदाद, सेंट लुसिया और टोबैगो के नज़दीक बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications