उन्हें शादी का प्रपोज़ल मिलनेवाला था लेकिन...

वो लंदन अपने प्रेमी का बर्थडे मनाने आई थीं, लेकिन होनी को कुछ और मंज़ूर था.

वेस्टमिंस्टर हमला
BBC
वेस्टमिंस्टर हमला

ब्रिटेन में हुए हमले के दिन वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टेम्स नदी में गिरी महिला को उसी दिन शादी का प्रस्ताव मिलने वाला था.

बीबीसी ने अपनी पड़ताल में पाया कि 29 साल की रोमानियाई टूरिस्ट एंड्रिया क्रिस्टी अपने साथी एंद्रेई बर्नाज़ का जन्मदिन मनाने लंदन आई थीं.

जब हमला हुआ तो वो ब्रिज पर थीं और वहां से वो टेम्स में गिर गईं.

रोमानिया के राजदूत डैन मिहलॉके ने बीबीसी को बताया कि इस समय लंदन के अस्पताल में उनका इलाज़ चल रहा है और वो अभी होश में नहीं हैं.

लंदन हमला: 'लोग चीख रहे थे नीचे झुको वापस जाओ'

तस्वीरों में: ब्रितानी संसद के बाहर हमला

वेस्टमिंस्टर हमला
BBC
वेस्टमिंस्टर हमला

उन्होंने क्रिस्टी की हालत स्थिर लेकिन बेहतर बताते हुए कहा, "यह चमत्कार है कि वो बच गईं."

मिहलॉके के अनुसार, "उन्हें लगा था कि हमलावर ने जब फ़ुटपाथ पर कार चढ़ाई तो क्रिस्टी को थेम्स में धकेलने से पहले उसने बर्नाज़ को टक्कर मारी थी."

वो कहते हैं, "ये बहुत नाटकीय था. हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. वो बच जाएंगी. वो बहुत दिलेर महिला हैं."

इससे पहले ये नहीं पता था कि उन्होंने कार से बचने के लिए थेम्स में छलांग लगा दी थी या टक्कर की वजह से गिर पड़ी थीं.

पानी से निकाले जाने के बाद क्रिस्टी का ऑपरेशन किया गया. उनके मस्तिष्क में खून जमा हो गया था.

इस घटना में बर्नाज़ का पैर टूट गया.

वेस्टमिंस्टर हमला
FAMILY HANDOUT
वेस्टमिंस्टर हमला

क्रिस्टी के परिवार ने निजता बनाए रखने की अपील की है क्योंकि वो अभी ठीक हो रही हैं.

मिहलॉके ने इससे ज़्यादा जानकारी देने से इनकार किया.

वोस्टमिंस्टर हमला
AP
वोस्टमिंस्टर हमला

क्रिस्टी लगभग 12 देशों के 50 लोगों में शामिल हैं जो इस हमले में घायल हो गए थे.

इनमें से 31 को अस्पताल ले जाने की ज़रूरत पड़ी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+