Stormy Daniels Net Worth: कितनी अमीर है स्ट्रॉमी डेनियल्स, जिस पर ट्रम्प से पैसे ऐंठने का है आरोप
स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिका की एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली पोर्न स्टार हैं। स्टॉर्मी उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर उनसे यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया।

Image: Oneindia
हशमनी मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उन पर 34 आरोप तय हुए हैं और जेल जाने की नौबत आ चुकी है। जिसकी वजह से से ये सब हो रहा है उसका नाम स्टॉर्मी डेनियल है। बहुत-से लोग उनके बारे में जानता जाहते हैं।
स्टॉर्मी डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी ग्रेगरी क्लिफोर्ड है। पहले वह एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं। फिलहाल ट्रम्प से जुड़ी पहचान के अलावा वह राइटर, डायरेक्टर और मीडिया पर्सनैलिटी के रूप में भी जाती हैं। स्टॉर्मी की उम्र 44 साल है।
स्टॉर्मी की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप से उनकी 2006 में मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों ने यौन-संबंध बनाए थे। बाद में ट्रंप ने मोटी रकम उन्हें इसलिए दी ताकि वो इन संबंधों का किसी से खुलासा न कर दे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टॉर्मी डेनियल्स की कुल संपत्ति 6 मिलियन डॉलर के लगभग है। ये आकलन उनके द्वारा भरे गए टैक्स के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर किया गया है। स्टॉर्मी को हर साल 200,000 डॉलर से अधिक की आय होती है।
डॉक्यूमेंट के मुताबिक स्टॉर्मी हर साल बुक रॉयल्टी से 150,000 डॉलर तक कमा लेती हैं। उनके पास 4 अचल संपत्ति के रूप में कमर्शियल प्रॉपर्टीज भी हैं, जिसके माध्यम से वह हर साल 120,000 डॉलर से अधिक कमा लेती हैं।
इसके अलावा स्टॉर्मी कारों की भी शौकीन हैं। स्टॉर्मी डेनियल्स के पास कई तरह की कारें हैं। मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के अलाव उनके पास ऑडी ए 8 भी है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्टॉर्मी डेनियल्स का एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है।
स्टॉर्मी उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर उनसे यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। उसने इस बात का खुलासा अपनी किताब 'फुल डिस्क्लोजर' में किया। बता दें कि स्टॉर्मी चार शादियां कर चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है।
स्टॉर्मी ने बताया कि 9 साल की उम्र में उनका यौन शोषण भी किया गया। 1990 के दशक के अंत में स्टॉर्मी डेनियल्स ने एडल्ट फिल्मों की इंडस्ट्री में एंट्री ली। यहां काम करने के बाद इंडस्ट्री में सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक बन गई।












Click it and Unblock the Notifications