VIDEO: पोर्न स्टार डेनियल्स ने लाइव होकर ट्रंप के संबोधन को ऐसा किया डिस्टर्ब
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को पहली बार अपने ओवल ऑफिस से अमेरिका को टेलीविजन के माध्यम से संबोधित किया और उसी दौरान पोर्न स्टार स्टोर्मी डेनियल्स लोगों का ध्यान भटकाने और अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। स्टोर्मी डेनियल्स वही पोर्न स्टार हैं, जिसने दावा किया था कि राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप उनके साथ रिलेशनशिप में थे।
जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप टीवी पर लाइव हुए, उस वक्त डेनियल्स उर्फ स्टेफनी क्लिफोर्ड भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव हुईं। बस फर्क इतना था कि ट्रंप टीवी पर लाइव होकर अमेरिकी जनता को संबोधित कर रहे थे, वहीं डेनियल्स अपने फैंस के लिए इंस्टग्राम पर लाइव होकर बिकिनी में बैठकर कपड़े समेट रही थीं।
बता दें कि डेनियल्स ने ट्वीट कर कहा, 'यदि आप आज रात 9 बजे कुछ देखने का चाह रहे हैं, तो मैं 8 मिनट के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव रहुंगी।' उसी वक्त ट्रंप भी अपने ओवल ऑफिस से लाइव होकर अमेरिकी जनता को संबोधित किया था।
गौरतलब है कि स्टोर्मी डेनियल्स ने दावा किया था कि वह और ट्रंप 2006 में रिलेशनशिप में थे। उसने आरोप लगाया था कि 2016 में चुनाव के वक्त इस रिलेशनशिप के बारे में मुंह नहीं खोलने के लिए ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने 1,30,000 डॉलर की पेशकश की थी। हालांकि, पिछले साल इस मामले में डेनियल्स यह केस हार गई थी।
A post shared by Dr. Nora (@thenorareport) on