‘महिला का पेट फटा था, उसमें एक बच्चा था...’ हमास के आंतकियों ने अजन्मे बच्चे को भी नहीं छोड़ा
बीते शनिवार हमास द्वारा अचानक किए गए हमले के दौरान इजराइली नागरिकों पर हमास द्वारा की गई क्रूरता का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं।
बच्चों को मारने और जलाने से लेकर महिलाओं के साथ बलात्कार करने, उन्हें नग्न घुमाने तक और अकल्पनीय तरीकों से नागरिकों की बेरहमी से हत्या करने तक हमास के आतंकवादियों ने हर हद पार कर दी।

इस खूनी संघर्ष और हिंसा ने इजराइल के लोगों को सदमें में डाल दिया है। इसी बीच एक घटना ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एएफपी की खबर के मुताबिक एक घटना में हमास के आतंकियों ने इजराइल में अजन्मे बच्चे को भी नहीं छोड़ा।
शव इकठ्ठा करने वाले योसी लैंडौ ने एएफपी को बताया कि वह दशकों से इजरायल में शवों को इकट्ठा कर रहा है। फिलहाल वो हमास के हमलों में मारे गए इजरायली नागरिकों के शवों को इकट्ठा कर रहा है।
शनिवार की सुबह लैंडो की नींद हमास के हमले के शोर से उसकी नींद खुली थी। कुछ समय के बाद जब वह गाजा से सटे इजरायली शहर स्देरोट की सड़कों पर निकला तो उसने वहां 'मौत का मंजर' देखा। वहां के अधिकांश लोग मारे गए थे।
लैंडो ने एएफपी से कहा, "मैंने देखा कारें पलटी हुई हैं, लोग सड़कों पर मरे पड़े हैं"। लैंडो ने 33 साल तक जाका में काम किया है। जाका एक संगठन है जो असामान्य मृत्यु के बाद शवों को इकट्ठा करती है।
लेकिन जब हमास की हिंसा के बाद जो उसने देखा उससे वह बुरी तरह डर गया। लांडौ ने कहा कि उन्होंने ऐसी हिंसा देखी जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी।
55 वर्षीय लैंडो ने कहा, "जिस सड़क से गुजरने में हमें 15 मिनट लगने चाहिए थे, हमें 11 घंटे लग गए क्योंकि वहां हर तरफ लाशें ही लाशें बिखरी थीं। हम सभी को उठाकर उसे एक बैग में रखते जा रहे थे।"
पहले से ही दर्जनों लाशों को रेफ्रिजरेटेड ट्रकों पर लादने के बाद, लैंडौ और साथी स्वयंसेवक गाजा से पांच किलोमीटर (तीन मील) दूर लगभग 1,200 निवासियों के एक गांव बीरी पहुंचे।
लैंडो ने बताया कि वहां उन्हें पहले ही घर में प्रवेश करने के दौरान ऐसी मृत महिला दिखी जिसके साथ बर्बरता हुई थी। उस क्षण को याद करते हुए लैंडो ने कहा, "मेरा दिल बुरी तरह से टूट गया था। सिर्फ मैं ही नहीं मेरे साथ आए सभी लोगों की वहां हालत खराब हो गई।"
लैंडो ने आगे कहा"हमने देखा कि एक महिला मृत पड़ी है। उसका पेट फटा हुआ था और उसके बगल में ही एक अजन्मा बच्चा पड़ा था। वह अजन्मा बच्चा उस महिला के गर्भनाल से जुड़ा था। बच्चे पर भी चाकू से वार किया गया था।"
जका स्वयंसेवक लैंडो ने कहा कि उसने लगभग 20 बच्चों और व्यस्क लोगों को देखा, जिनके हाथ गोली मारने और जलाए जाने से पहले उनकी पीठ के पीछे बांध दिए गए थे। उसने कहा, "हमने कुछ पीड़ितों को भी देखा जिनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया था।"












Click it and Unblock the Notifications