अंतरिक्ष में विशाल ग्रह ले रहा जन्म, जिसके अंदर समा जाएंगी 1300 पृथ्वी, पहली तस्वीर आई सामने

Space News: अंतरिक्ष में इन दिनों एक ग्रह ने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा है। इसका जन्म अभी हुआ नहीं, लेकिन वो उसकी प्रक्रिया से गुजर रहा। ये हमारी पृथ्वी से भी काफी ज्यादा विशाल है। इसकी कुछ तस्वीरें भी वैज्ञानिकों के हाथ लगी हैं।

eurekalert की रिपोर्ट के मुताबिक दो विशाल टेलीस्कोप की मदद से खगोलविद अंतरिक्ष की जांच कर रहे थे, तभी उनको ये तारा प्रणाली दिखी, जिसमें नए ग्रह का जन्म हो रहा। ये पृथ्वी से 5000 प्रकाशवर्ष दूर है। फिलहाल तारे का नाम V960 Mon रखा गया है।

star V960 Mon

मामले में एक शोधकर्ता ने कहा कि ये एक युवा तारा प्रणाली है, जो एक ग्रह को जन्म देगी। ये अभी विशाल गैस के गुच्छों से घिरी हुई है। जो ग्रह जन्म लेगा, वो बृहस्पति के आकार का होगा। ये एक ऐसी खोज है जो हमें इन विशाल दुनियाओं के निर्माण को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकती है, जो धूल और रहस्य में डूबी हुई प्रक्रिया है।

मामले में चिली में यूनिवर्सिडैड डिएगो पोर्टल्स के खगोलशास्त्री ऐलिस ज़ुर्लो ने कहा कि ये खोज बहुत शानदार है, क्योंकि ये एक युवा तारे के चारों ओर गुच्छों का पहला पता लगाता है, जिसमें विशाल ग्रहों को जन्म देने की क्षमता है।

जिस तारे ने अभी शोधकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है, उसका पता 2014 में ही चल गया था। उस वक्त वो काफी तेज चमक रहा था, लेकिन फिर अचानक से उसकी चमक गायब हो गई। अब पता चला है कि उसके चारों ओर धूल और गैस के गुच्छे हैं।

1300 पृथ्वी बृहस्पति में समा जाएं
बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। जिसमें पृथ्वी जैसे 1300 ग्रह समा जाएं। ये नया ग्रह भी काफी विशाल है। फिलहाल इस पर रिसर्च जारी है, ऐसे में भविष्य में इसके कई दूसरे राज भी खुलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+