Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईरान: जनरल सुलेमानी की अंतिम यात्रा में भगदड़, 40 मरे, कई लोग घायल

तेहरान। ईरान के केरमान प्रांत में करीब 40 लोगों के भगदड़ में मारे जाने की खबरें हैं। केरमान, कुद्स फोर्स के कमांडर रहे जनरल कासिम सुलेमानी का गृहनगर है और उन्‍हें पिछले दिनों अमेरिका ने एक एयर स्‍ट्राइक में मार दिया है। भगदड़ उस समय हुई जब हजारों की संख्‍या में लोग अपने चहेते जनरल को आखिरी सलाम देने पहुंचे थे। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि डेली मेल का कहना है घटना में 35 लोगों की मौत हो गई है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

Recommended Video

    Qassem Soleimani के जनाज़े में मची भगदड़, 35 से ज़्यादा लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    soleimani

    13 तरीकों से ईरान लेगा अमेरिका से बदला!

    सोमवार को उनके अंतिम संस्‍कार में ईरान के सर्वोच्‍च लीडर अयतोल्‍ला खेमनेई पहुंचे थे। खेमनेई उनके ताबूत को देख कर रो रहे थे और बाकी ऑफिशियल्‍स की आंखों में भी आंसू थे। अमेरिकी हवाई हमले में सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव नए स्‍तर पर है। अमेरिका, सुलेमानी को आतंकी मानता था और ईरान ने धमकी दी है कि वह दुनिया को आग लगा देगा। खेमनेई ने ईरान से अपील की है कि वह अमेरिका के खिलाफ सीधा हमला कर और सिर्फ छद्म युद्ध के भरोसे न रहे। ईरान की मानें तो उसने बदला के लिए 13 तरह के विकल्‍प तैयार रखे हैं।

    अमेरिका भुगतेगा गलती का नतीजा

    वहीं रेवोल्‍यूशनरी गार्ड्स के नेता होसनी सलामी ने कहा है कि ईरान, अमेरिका के साथियों को आग लगा देगा। कासिम सुलेमानी की मौत के बाद उनका पद संभालने वाले जनरल इस्‍माइल घनी ने भी अमेरिका को बदला लेने की धमकी दी थी। जनरल घनी ने कहा था, 'इस क्षेत्र को जल्‍द ही अमेरिका से निजात दिलाएंगे। अल्‍लाह ने वादा किया है कि सुलेमानी की मौत का बदला लिया जाएगा।' जनरल घनी ने कहा था कि इस दुनिया में अल्‍लाह से बड़ा कोई नहीं है और निश्चित तौर पर इसका बदला भी लिया जाएगा।' रूहानी ने कहा कि ईरानी मेजर जनरल सुलेमानी की हत्या करके अमेरिका ने बड़ी भूल कर दी है और अमेरिका केवल आज ही नहीं बल्कि आने वाले कई सालों में भी इसके अंजाम भुगतेगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+