फिनलैंड में लोगों पर चाकू से हमला, 2 की मौत और कई घायल
हेलसिंकि। स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले के बाद अब फिनलैंड के तुर्कू शहर में शुक्रवार को चाकू के हमले की घटना सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत और छह घायल भी हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने 8 लोगों पर चाकू से वार किया, जिसमें से दो की मौत और छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है।

तुर्कू की पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, 'चाकू मारने की घटना का शिकार आठ लोग हुए। दो मारे गये और छह घायल हो गये'। पुलिस ने एक संदिग्ध के पैरों पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा बलों ने ट्विट पर लिखा कि पुलिस अन्य संभावित हमलावरों की तलाश कर रही है।
पुलिसे के अनुसार इस हमले के बाद शहर में भय का माहौल है और तुर्कु के जिस जगह पर हमला हुआ है वहां लोगों को जाने से रोका जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले स्पेन के बार्सिलोना में भी दो हमले हुए थे जिसमें दर्जनों घायल और 13 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications