क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत, शरीर में था एल्कोहल: फॉरेंसिक रिपोर्ट

By Rizwan
Google Oneindia News

Recommended Video

Sridevi की Bath Tub मे डूबने से हुई मौत, Report में खुलासा | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। श्रीदेवी की मौत को लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। यूएई के गल्फ न्यूज के मुताबिक, अभिनेत्री की मौत डूबने से हुई है। रिपोर्ट में श्रीदेवी के शरीर से एल्कोहल की मात्रा भी पाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के प्रभाव की वजह से श्रीदेवी बाथरूम में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं और डूब गईं। 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।

श्रीदेवी के साथ ही थे बोनी कपूर

श्रीदेवी के साथ ही थे बोनी कपूर

खलीज टाइम्स की मानें तो श्रीदेवी की मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर उनके साथ थे। श्रीदेवी के पति बोनू कपूर शनिवार शाम को मुंबई से दुबई अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर देने गए थे। बोनी करीब शाम 5.30 बजे दुबई पहुंचे थे। वे जब कमरे में गए तो श्रीदेवी सो रही थीं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और दोनों ने लगभग 15 मिनट तक एक दूसरे से बात की जिसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें डिनर करने के लिए चलने को कहा।

श्रीदेवी ने नहीं खोला दरवाजा

श्रीदेवी ने नहीं खोला दरवाजा

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि श्रीदेवी अपने पति के साथ डिनर करने से पहले तैयार होने वाशरूम में गई थीं। जब करीब 15 मिनट तक श्रीदेवी वाशरूम से बार नहीं आईं तो बोनी कपूर ने वाशरूम का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजे के दूसरी तर से कोई आवाज नहीं आई तो बोनी कपूर ने काफी प्रयासों से वाशरूम का दरवाजा खोला। अंदर श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में बेहोश पड़ी थीं।

आज मुंबई आ सकता है शव

आज मुंबई आ सकता है शव

बताया जा रहा है कि कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के बाद आज (सोमवार) श्रीदेवी का शरीर उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा। उनकी शव आज देर रात तक मुंबई आ सकता है। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होना है।

मौत के बाद श्रीदेवी को सबसे पहले किसने देखा? बोनी कपूर या होटल स्टाफ, पढ़ें 2 अलग रिपोर्ट, दो अलग कहानीमौत के बाद श्रीदेवी को सबसे पहले किसने देखा? बोनी कपूर या होटल स्टाफ, पढ़ें 2 अलग रिपोर्ट, दो अलग कहानी

Comments
English summary
Sridevi died from accidental drowning Forensic report UAE Gulf News
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X