स्पेन में चुनाव आज: पहली बार बन सकती है दक्षिणपंथी सरकार, यूरोप में राइट विंग के मजबूत होने की वजह क्या है?

स्पेन में आज आमचुनाव के लिए मतदान होगा जिसमें मतदाता यह निर्णय लेंगे कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की अल्पमत समाजवादी सरकार को सत्ता में बनाए रखना है या मुख्य दक्षिणपंथी पार्टिडो पॉपुलर (PP) पार्टी को जनादेश देना है।

सर्वेक्षणों से पता चला है कि इस बार देश में गठबंधन की सरकार बन सकती है क्योंकि कोई भी पार्टी अकेले शासन करने लायक सीटें नहीं ला पाएगी। समाजवादी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज जून 2018 से पद पर हैं और अतीत में कई बार राजनीतिक रूप से खारिज किए जा चुके हैं।

Spain General Elections

वर्तमान में वे कई छोटे वामपंथी दलों के साथ सरकार चला रहे हैं। सांचेज सरकार ने कई सुधारों को पारित किया है, जैसे श्रम सुधार, न्यूनतम मजदूरी, गर्भपात, इच्छामृत्यु को वैध बनाना और 16 साल या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को आसानी से लिंग बदलने की अनुमति देने वाला कानून बनाया है।

सांचेज अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं और वे अंग्रेजी में पारंगत स्पेन के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ में देश के प्रभाव को बढ़ाया है। उन्हें जोखिम लेने के लिए जाना जाता है। उन्होंने मई में आकस्मिक चुनाव का आह्वान किया था।

Alberto Nunez Feijoo

लगभग सभी जनमत सर्वेक्षणों में, पीपी आम चुनाव जीतने के लिए पसंदीदा बनी हुई है। नुनेज़ फ़िज़ू इस दल के नेता हैं। 350 सीटों वाली संसद में पर्याप्त बहुमत हासिल करने के लिए, दक्षिणपार्टी पीपी को निश्चित रूप से कट्टर राष्ट्रवादी पार्टी वोक्स पार्टी के वोटों पर निर्भर रहने की आवश्यकता होगी, जो बदले में सत्ता में हिस्सेदारी की मांग करेगी।

वॉक्स पार्टी ने हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया था। सैंटियागो अबस्कल इस पार्टी के नेता हैं। फासीवादी तानाशाह फ्रांसिस्को फ्रैंको की 1975 में मौत के बाद वॉक्स पार्टी पहली सफल धुर-दक्षिणपंथी पार्टी है।

सैंटियागो अबस्कल किशोरावस्था से ही दक्षिणपंथी पार्टी से जुड़े हुए थे लेकिन 2013 के अंत में उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया और वॉक्स पार्टी की स्थापना की। सैंटियागो, कैटलन अलगाववाद के लिए जाने जाते हैं। इसलिए कैटेलोनिया क्षेत्र में इस पार्टी को अच्छा समर्थन मिलता रहा है।

कैटालोनिया की 2017 की असफल अलगाव की कोशिश के बाद वोक्स की लोकप्रियता बढ़ गई है। यह पार्टी 2019 में हुए पिछले आम चुनाव के बाद संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।

वॉक्स पार्टी खुले तौर पर गर्भपात विरोधी है और एलजीबीटीक्यू अधिकारों का विरोध करती है। यह पार्टी लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए सरकार की आवश्यकता को अस्वीकार करती है। 'जलवायु कट्टरता' की मुखर आलोचक है और प्रवासियों के लिए लाभों में कटौती करना चाहता है।

Santiago Abascal

वॉक्स पार्टी के नेता अबस्कल ने हंगरी में सत्तारूढ़ दक्षिणपंथी पार्टी फ़िडेज़ से लेकर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी तक अन्य यूरोपीय दक्षिणपंथी पार्टियों के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं।

आपको बता दें कि यूरोप में धुर-दक्षिणपंथी पार्टियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से ही वहां ये धारणा रही है कि धुर- दक्षिणपंथी पार्टी को कभी वोट नहीं देना चाहिए। इस विचार पर सबसे पहले चोट 21वीं सदी की शुरुआत में पहुंची थी जब वियना में धुर-दक्षिणपंथी पार्टी की सरकार बन गई थी।

इसकी इतनी तीखी प्रतिक्रिया हुई कि यूरोपीय संघ तक ने ऑस्ट्रिया पर राजनयिक प्रतिबंध लगा दिया। वर्तमान में पोलैंड, हंगरी, स्वीडन, इटली, ग्रीस आदि में धुर-दक्षिणपंथी पार्टियों का शासन है। नीदरलैंड्स, फ्रांस और जर्मनी में धुर दक्षिणपंथी पार्टियां बेहद ताकतवर हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+