मंगल ग्रह पर आज टेस्ला की कार होगी रवाना, SpaceX करेगा दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च

न्यूयॉर्क। दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन बसाने की दशकों से सोच रहे हैं, लेकिन टेस्ला के मालिक इलन मस्क तो स्पॉर्ट्स कार भेजकर सभी हैरानी में डालने वाले हैं। नासा, इसरो और स्पेस एक्स जैसी कई स्पेस एजंसियों ने मगंल ग्रह पर अपने-अपने यान भेजे हैं, एलॉन मस्क अब पूरी दुनिया को हैरानी में डालने वाले हैं। स्पेस के सीईओ इलन मस्क मंगलवार को फाल्कॉन हेवी रॉकेट को लॉन्च करेंगे और उसके साथ होगी उनकी चेरी रेड टेस्ला रोडस्टार स्पोर्ट्स कार। इस रॉकेट को नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

मंगल ग्रह में टेस्ला की कार

मंगल ग्रह में टेस्ला की कार

यह रॉकेट, स्पेस एक्स का अब तक का सबसे ताकतवर और बड़ा होगा। इलन मस्क ने बताया कि उन्हीं की कंपनी टेस्ला द्वारा बनाई गई रोडस्टर स्पोर्ट्स कार को स्पेसक्राफ्ट फाल्कन हेवी से मंगल ग्रह में प्रवेश कराया जाएगा। बता दें कि इस रॉकेट को नासा के लॉन्च पैड से ही लॉन्च किया जाएगा, जहां से चंद्रमा पर जाने वाले स्पेस शटल अपोलो-11 ने टेक ऑफ किया था। रॉकेट लॉन्च को लेकर मस्क कहते हैं कि वे इसको लेकर बहुत ही एक्साइटेड है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट है। अगर मिशन कामयाब हुआ, तो सड़को पर दौड़नी वाली टेस्ला की कार मंगल ग्रह में प्रवेश कर इतिहास रचेगी।

अन्य रॉकेट से सस्ता है फाल्कन हेवी

अन्य रॉकेट से सस्ता है फाल्कन हेवी

पिछले साल 2017 में स्पेस एक्स ने 18 सफल रॉकेट लॉन्च किए थे। स्पेस एक्स का फाल्कन हेवी और अन्य रॉकेट सिस्टम के बीच मुख्य दो अंतर है। फाल्कन हेवी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट तो है है, लेकिन यह अन्य रॉकेट्स के मुकाबले बहुत ही सस्ता है। इस रॉकेट की लबाई 230 फिट है और यह तीन रियूजेबल बूस्टर पर निर्भर है, जो नौ शंकु के आकार के इंजनों से बने होते हैं।

टेस्टिंग के लिए कार क्यों?

टेस्टिंग के लिए कार क्यों?

इलन मस्क बताते हैं कि आमतौर पर मंगल ग्रह पर भेजे जाने रॉकेट में स्टील को ब्लॉक रखे होते हैं, लेकिन अब वे अब इन सब चीजों से ऊब चूके हैं और यही वजह है कि उन्होंने अंतरिक्ष में अपनी ही कंपनी की बनाई गई कार को भेजने का निर्णय लिया।

कार का कलर लाल ही क्यों?

कार का कलर लाल ही क्यों?

इलन मस्क ने ट्वीट कर कहा, कि लाल ग्रह (मंगल ग्रह) के लिए ही उन्होने लाल कार चुनी है। अगर सब कुछ ठीक रहा और सावधानीपूर्वक अंतरिक्ष में समन्वित बैलेट काम करते हैं तो मस्क की यही कार सूर्य और मंगल के बीच चलेगी, जिसे हाइपरबॉलिक कक्षा कहा जाता है। जब पहली बार, मस्क ने ट्वीट कर कहा कि वे अंतरिक्ष में कार भेज रहे हैं, तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब अपने इंस्टाग्राम पर रेड टेस्ला रोडस्टार स्पोर्ट्स कार को फाल्कन हेवी रॉकेट के साथ फोटो शेयर की तो लोगों के होश उड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+