पेट के चक्कर में अर्थव्यवस्था की तोड़ ली कमर, ‘किमची’ खाकर बर्बाद होगा दक्षिण कोरिया?

दक्षिण कोरिया ने 263,434 टन किमची का आयात किया, जो कि 2021 से 9.5% अधिक है। हालांकि 2020 में दक्षिण कोरिया ने 281,187 टन किमची आयात किया था।

kimchi korea china

Image: File

यदि आप कोरियाई ड्रामा सीरिज देखने के शौकीन हैं तो आपने 'किमची' का नाम जरूर सुना होगा। यह कोरिया का अतिचर्चित डिश है। इसे दुनिया के सबसे प्राचीन व्यंजनों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किमची की उत्पत्ति लगभग 3,000 ईसा पूर्व की है। हालांकि किमची को लेकर कोरियावासियों का प्रेम अब थोड़ा महंगा पड़ रहा है। कोरिया सीमा शुल्क के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है।

कोरिया में हुई थी किमची की उत्पत्ति

किमची की उत्पत्ति कोरिया में हुई थी, इसका पहला उल्लेख तीसरी शताब्दी ईस्वी के एक चीनी दस्तावेज़ में दिखाई देता है। किमची विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बनाई जाती है, जिनमें सबसे आम गोभी से तैयार हुई किमची है। इसे मसालों और अन्य सामग्री के मिश्रण में किण्वित किया जाता है। किण्वण नाम सुनकर आप इसे अचार समझने की गलती मत कीजिएगा। किमची भले ही एक साइड डिश है और इसे खाया भरपूर मात्रा में जाता है और इसे अक्सर चावल और अन्य कोरियाई व्यंजनों के साथ परोसा जाता है।

महंगा हुआ आयात

हालांकि इसी किमची खाने के प्रति बेशुमार प्यार ने पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था को ठीक-ठाक नुकसान पहुंचाया है। इसकी वजह किमची और इसे बनाने में प्रयोग होने वाली सब्जियों का दूसरे देशों से आयात करना है। गोभी और किमची के लिए जरूरी अन्य प्रमुख सामग्रियों की कीमतों की वजह से इसकी बनाना महंगा पड़ गया है। कोरिया सीमा शुल्क सेवा द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आयातित किमची और इससे जुड़ी चीजों का मूल्य पिछले वर्ष कुल 169.4 मिलियन डॉलर था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक था।

दक्षिण कोरिया ने कितना किमची आयात किया?

अगर मात्रा के संदर्भ में बात करें तो दक्षिण कोरिया ने 263,434 टन किमची का आयात किया, जो कि 2021 से 9.5% अधिक है। हालांकि 2020 में दक्षिण कोरिया ने 281,187 टन किमची आयात किया था। दक्षिण कोरिया किमची का आयात मुख्य रूप से चीन से करता है। आपको बता दें कि एक किमची ही है जिसे उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों में बराबर पसंद किया जाता है। पूरे दक्षिण कोरिया में, रेस्तरां और भोजनालय लंबे समय से आयातित किम्ची का उपयोग कर रहे हैं।

2023 में महंगाई कम होने के आसार

दक्षिण कोरिया में किमची की कीमतें बढ़ने के बाद कोरियाई लोगों ने किमची तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के लिए चीन से अपने आयात को बढ़ा दिया है। इसकी वजह से ही देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। इस बीच, दिसंबर में दक्षिण कोरिया में मुद्रास्फीति 5 प्रतिशत के उच्च स्तर पर दर्ज की गई। यह दक्षिण कोरियाई केंद्रीय बैंक के लक्ष्य से दोगुने से भी अधिक था। हालांकि, 2023 में मुद्रास्फीति के 3.6 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+