साउथ कोरिया में कैसे हुआ विमान क्रैश? रनवे से उतरकर दूर तक फिसला और फिर हुआ धमाका, सामने आया Video

South Korea Plane crash Video: दक्षिण कोरिया (साउथ कोरिया) के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार 29 दिसंबर को लैंडिंग के वक्त एक विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 181 लोग सवार थे, जिसमें से 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य थे। दक्षिण कोरिया की अग्निशमन विभाग के मुताबिक इस हादसे में अब तक 62 लोगों की मौत हो हुई है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह विमान जीजू एयर का था और बैंकॉक से दक्षिण कोरिया वापस आ रहा था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसा लैंड करते वक्त हुआ। रॉयटर्स ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। दमकल की 32 गाड़ियों और 80 कर्मी घटनास्थल पर मौजूद है। विमान के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

South Korea Plane crash Video

दक्षिण कोरिया विमान हादसे का वीडियो वायरल

जेजू एयर का विमान के रनवे से फिसलकर दीवार से टकरा गई थी। स्थानीय टीवी स्टेशनों ने आग की लपटों से घिरे विमान से काले धुएं के घने गुबार निकलते हुए फुटेज जारी किए हैं। विमान बोइंग 737-800 का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान को लैंडिंग गियर के बिना उतरने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वो दीवार से टकरा जाता है।

समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबि, माना जा रहा है कि विमान के देश के दक्षिण-पश्चिम में हवाई अड्डे पर उतरने के प्रयास के दौरान पक्षियों के संपर्क में आने के कारण लैंडिंग गियर में खराबी आ गई" जिससे दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारण के बारे में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने बचाव के लिए सभी तरह के प्रयास करने के आदेश दिए हैं। उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने भी आपातकालीन बैठक बुलाई है।

दक्षिण कोरिया के हवाई अड्डे पर क्या हुआ?

योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि जेजू एयर का एक विमान जो सुबह 9 बजे के करीब हवाई अड्डे पर उतर रहा था, वो अचानक रनवे से हट गया और हवाई अड्डे की एक दीवार से टकराया, उसके बाद विमान धमाका हुआ और आग लग गई।

विमान में कौन-कौन सवार थे?

परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, 175 यात्रियों में दो थाई नागरिक शामिल थे, और बाकी दक्षिण कोरियाई नागरिक माने जा रहे हैं। विमान बोइंग 737-800 जेट था, जिसे जेजू एयर द्वारा संचालित किया जाता था।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन दुर्घटना के विवरण, जिसमें हताहतों की संख्या और कारण शामिल है, की जानकारी मांग रही है। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने बचाव प्रयासों के लिए सभी संभव प्रयास करने के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+