South Korea: साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश: 179 की मौत, लैंडिंग के दौरान बाउंड्री से टकराकर हुआ ब्लास्ट

South Korea Plane crash: साउथ कोरिया में बड़ा हादसा हो गया है। दक्षिण कोरिया में 181 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है। विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया, जिससे ये हादसा हुआ है।

दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ। ये विमान जेजू एयरवेज का था। इसमें 175 यात्री और छह फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। विमान थाईलैंड से वापस आ रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक दो लोगों को छोड़कर सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। इसके अलावा अन्य 94 यात्रियों के जान जाने की संभावना है।

South Korea Plane crash

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने हवाई अड्डे पर अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया कि अब तक 33 शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन यह संख्या अंतिम नहीं है। अब तक 179 लोगों की मौत हो गई है।

साउथ कोरिया में विमान कैसे हुआ क्रैश?

योनहाप समाचार एजेंसी मुताबिक, रविवार सुबह 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान पहिए नहीं खुले पाए थे जिसकी वजह से एयरपोर्ट बाउंड्री से टकराकर विमान में ब्लास्ट और आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक से उड़ान भरने वाला यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के वक्त रनवे से उतर गया और बाड़ से टकरा गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में दिखाया गया है कि विमान में आग लग गई और विमान के कुछ हिस्सों में धुआं और आग फैल गई।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, "विमान में 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं ने दो जीवित लोगों को बरामद कर लिया है और अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।'' कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने सरकारी एजेंसियों को बचाव प्रयासों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+