ब्रिक्स समिट में चंद्रयान-3 के लिए भारत को दी गई बधाई, प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS के विस्तार का किया समर्थन

BRICS Summit: दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भारत को बधाई दी है। ब्रिक्स सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा, कि "मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, खासकर जब आप अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बोलते हैं, तो कुछ ही घंटों में भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा। हम आपको बधाई देते हैं। ब्रिक्स परिवार के रूप में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और हम आपके साथ खुश हैं। हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ हैं।"

दक्षिण अफ्रीका इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसमें शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद वो दक्षिण अफ्रीका से भारत के लोगों को संबोधित करने वाले हैं।

BRICS On Chandrayaan-3

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के विस्तार का आम सहमति से फैसला लेने का समर्थन किया है।

Recommended Video

    ब्रिक्स समिट में चंद्रयान-3 के लिए भारत को दी गई बधाई

    भारत-दक्षिण अफ्रीका द्विपक्षीय बैठक

    वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और बहुपक्षीय निकायों में दोनों पक्षों के बीच समन्वय पर चर्चा की।

    विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और "रक्षा, कृषि, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, संरक्षण और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।"

    उन्होंने बहुपक्षीय निकायों और क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों में निरंतर समन्वय पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

    रामफोसा ने भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और अफ्रीकी संघ को 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह की पूर्ण सदस्यता देने के लिए नई दिल्ली की पहल की सराहना की है।

    आपको बता दें, कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में सभी जी20 सदस्य देशों के नेताओं को पत्र लिखकर, सितंबर में समूह के आगामी शिखर सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्यता देने के कदम के लिए उनका समर्थन मांगा था।

    रामफोसा ने कहा कि वह जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आने के लिए उत्सुक हैं।

    वहीं, पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए रामफोसा को बधाई दी, और पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा करने के राष्ट्रपति के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया।

    भारतीय नेता के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे सैन्य गतिरोध को दूर करने में मदद के लिए मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक की अटकलें तेज हो गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+