साउथ अफ्रीका: जैकब जुमा अपना पद छोड़ने को तैयार, भ्रष्टाचार समेत फ्रॉड के 783 आरोप झेल रहे हैं राष्ट्रपति
जॉहन्सबर्ग। भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति जेकब जुमा अपना पद छोड़ने के लिए तैयार है और उनकी जगह सिरिल रामफोसा को सरकार की कमान सौंपी जा सकती है। साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जुमा से राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा की है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के पार्लियामेंट ने मंगलवार को सत्ताधारी पार्टी एएनसी का वार्षिक संबोधन यह कहकर स्थगित कर दिया कि पार्टी ने भी तय नही किया है कि कौन पार्लियामेंट को संबोधित करेगा।

वहीं, दूसरी और पार्टी की ओर से दबाव बढ़ने के बाद जुमा भी अपना पद छोड़ने के लिए तैयार है। जुमा से मुलाकात करने के बाद सिरिल ने कहा कि विवाद को सुलझाने और देश के नागरिकों के हक लिए हम जल्दी ही निर्णय लेने वाले हैं। हालांकि, पहले ऐसा लग रहा था कि जुमा को हटाने के लिए संसद महाभियोग ला सकती है।
जैकब जुमा अपना पद छोड़ने के बाद भी उन्हें कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी, जिसमें उनका वेतन, बंगला, कार, ऑफिस, सरकारी सुरक्षा, सरकारी वाहन और देश को राष्ट्रीय दौरे के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी शामिल है।
बीते वर्ष साउथ अफ्रीका के संवैधानिक कोर्ट ने पब्लिक फ्रॉड के आरोप में दोषी पाते हुए जूमा को सार्वजनिक निधियों में लाखों डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था जो कि अपने निजी घर के पुनर्निर्माण पर खर्च किए गए थे। जैकब जुमा पर इसके अलावा फ्रॉड के 783 आरोप, मनी लॉन्ड्रिंग, 1990 में आर्म्स डील जैसे केस चल रहे हैं। हालांकि, जैकब जुमा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications