हांग कांग में हुई पिंक डायमंड की नीलामी, पहली बार बिका इतना महंगा हीरा
पिंक डायमंड 71.2 मिलियन डॉलर यानि तकरीबन 470 करोड़ रुपए में बिका। नीलामी सोथबे नीलामी हाउस ने कराई।
ज्यूरिख। 59.60 कैरेट के पिंक डायमंड की मंगललार को नीलामी की गई। हांगकांग में इस नीलामी में किसी भी हीरे के लिए बोली लगने के रिकॉर्ड टूट गए। पिंक डायमंड 71.2 मिलियन डॉलर यानि तकरीबन 470 करोड़ रुपए में बिका। नीलामी सोथबे नीलामी हाउस ने कराई।

पिंक डायमंड शुरू में 132.5 कैरट का था, किन्तु कांट-छांट और तराशे जाने के बाद यह 59.6 कैरट रह गया। इस हीरे की नीलामी हांगकांग के ज्वेल्स एंड जेडिएट सिंप्रग सेल में हुई। इस हीरे को 1999 में अफ्रीका में डी बीयर्स ने खदान से निकाला था।
पिंक डायमंड की पहली नीलमी 2003 में वाशिंगटन में हुई थी। इसे हीरो को तराश कर तैयार करने में दो साल लगे। पिंक डायमंड को पिंक स्टार के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications