सुरक्षाबलों ने आंतकी समझ मंत्री की कार पर बरसाई गोलियां, मौत
सोमालिया के सार्वजनिक कार्य मंत्री और सांसद अब्बास अब्दुलाही शेख सिराजी को आंतकी समझ उनकी कार पर फायर किए गए, जिसमें उनकी मौत हो गई।
मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सुरक्षाबलों ने अपने ही मंत्री की कार पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें मंत्री को कई गोलियां लगी और उनकी मौत हो गई। इस हादसे का शिकार होने वाले सोमालिया के सार्वजनिक कार्य मंत्री और सांसद अब्बास अब्दुलाही शेख सिराजी थे।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादी समझ उनकी कार पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई, हालांकि ये सिर्फ गलतफहमी का ही मामला है या कुछ और इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हो सका है। मोगादिशू के मेयर के प्रवक्ता अब्दिफतेह उमर हेलेन ने बताया किअब्बास अब्दुलाही शेख सिराजी की कार पर सुरक्षा बलों ने गलती से गोली चलाई, जिसमें उनकी जान चली गई। घटना बुधवार का है।
पुलिस मेजर नुर हुसैन ने बताया कि गश्त कर रहे सुरक्षा बलों ने मंत्री की कार पर गोली चलाई, उन्होंने भी इसे आंतकी होने के शक में की गई गोलीबारी बताया। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंक की घटनाओं को चलते कानून-व्यवस्था जर्जर है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications