सौर तूफान बढ़ रहा धरती की ओर, मोबाइल, WiFi, रेडियो होगा प्रभावित
नई दिल्ली। सूर्य की सतह पर इस हफ्ते होने वाले दो विस्फोटों का असर आने वाले दिनों में पृथ्वी पर पड़ सकता है। अब से कुछ ही घंटों में हमारे वायुमंडल में यह सौर तूफान प्रवेश कर जाएगा। इससे पृथ्वी पर कहीं भी कोई जानमाल के नुकसान होने की आशंका नहीं है। लेकिन इसका प्रभाव सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और रेडियो वैगेरह पर पड़ेगा।

वहीं, इस तूफान से आपके घर की बिजली गुल हो सकती है, वाईफाई, एटीएम और मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सौर तूफान से घबराने की जरूरत नहीं है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक बिल मुरटघ के मुताबिक सूरज की सतह पर समय समय पर इस तरह के धमाके होते हैं। इंसानों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन बिजली और कम्यूनिकेशन के साधनों पर प्रभाव पड़ सकता है।
Stunning #aurora over #Quebec, #Canada on Sep 12
Credit: P. Nadeau http://t.co/0e19Wfh3D2 #northernlights #solarstorm pic.twitter.com/OYEQRm97Y3
— Observing Space (@ObservingSpace) September 13, 2014 वहीं, वैज्ञानिकों के अनुसार रात के समय में विश्व के कुछ देशों में आसमान में रंगों के बदलाव के जरीए इसका प्रभाव देखा जा सकता है। 23 जुलाई, 2012 को भी ऐसा ही तूफान धरती के नजदीक से गुजर गया था। तब भी संचार और बिजली व्यवस्था के ठप्प हो जाने का खतरा था। उससे पहले बड़ा सौर तूफान 1859 में आया था।












Click it and Unblock the Notifications