देखें, तस्वीरों में भारत समेत कई देशों में सूर्यग्रहण का नजारा
नई दिल्ली। आज साल 2016 का पहला सूर्यग्रहण पड़ा जिसे इंडोनेशिया में पूरा और विश्व के कई देशों में आंशिक रूप से देखा गया। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण सुबह 5 बजकर 47 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ और 9 बजकर 8 मिनट तक रहा लेकिन इस ग्रहण से लगा सूतक 10 बजकर 5 मिनट तक रहा। भारत के उत्तर-पूर्व के इलाकों में ये आंशिक रूप से देखा गया।
सूर्यग्रहण में जानिए क्या करें क्या ना
आईये आपको दिखाते हैं तस्वीरों में भारत समेत कई देशों में सूर्यग्रहण का नजारा, जिसके लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

सुबह 5.30 बजे
साल का पहला पंचग्रही सूर्यग्रहण बुधवार को सुबह 5.30 बजे शुरु हो गया था।

पूर्ण सूर्यग्रहण
सूर्य ग्रहण अपने पूर्ण रूप में इंडोनेशिया, सुमात्रा सहित कई अन्य देशों में दिखाई दिया।

भारत में इसका असर आंशिक
भारत में इसका असर आंशिक रहा तथा सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत के इलाकों में दिखाई दिया।

वाराणसी और कोलकाता
आंशिक रूप से यह वाराणसी और कोलकाता में भी दिखाई दिया।

पंचग्रही सूर्यग्रहण
ये पंचग्रही सूर्यग्रहण है इसलिए लोगों ने इस दौरान दान-पुण्य किया है जो कि पुण्य का काम माना जाता है।

2016 में होंगी अद्भुत खगोलीय घटनाएं, जानिए कब-कब?
2016 में होंगी अद्भुत खगोलीय घटनाएं, जानिए कब-कब?












Click it and Unblock the Notifications