Solar Eclipse 2024: यूरोप में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, NASA ने शेयर की तस्वीरें
Solar Eclipse 2024: 54 साल बाद यूरोप में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण देखा गया। कई शहरों से ग्रहण की तस्वीरें सामने आईं। इस बीच स्पेस एजेंसी ने सोलर यूक्लिप्स की मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं।
यूरोप के कई शहरों में दिन में ही अंधेरा छा गया। भारतीय समयानुसार शाम 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हुआ सूर्य ग्रहण 5 घंटे 10 मिनट तक प्रभावी रहा। इस दौरान लोगों ने जमकर इस दुर्लभ खगोलीय घटना की तस्वीरें क्लिक कीं। ऐसे में तस्वीरें कैप्चर करने में नासा कैसे पीछे रह सकता है।

स्पेस एजेंसी नासा ने सूर्य ग्रहण की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें ग्रहण के बढ़ती स्थिति को दिखाया गया है। इसके अलावा कई ऐसी तस्वीरें भी कैप्चर की गई हैं, जिसमें सर्य का प्रभाव खत्म होने के साथ शहर के अंधेरे में डूबते हुए देखा जा सकता है।
यहां देखें तस्वीरें-
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेक्सिको का प्रशांत तट पर शुरुआती दौर का सूर्य ग्रहण देखा गया। भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे तक रहा ये सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण मेक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर ईगल पास के पास दक्षिणी टेक्सास में शुरू हुआ।
नासा ने सूर्य ग्रहण देखने के लिए यूट्यूब पर अपने आधिकारिक प्रसारण चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया। दरअसल, यूरोप में दिखा सूर्य ग्रहण 21वीं सदी की पहली घटना है। ऐसे में हर कोई इस खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए बेताब दिखा।












Click it and Unblock the Notifications